ट्रंप और हैरिस ने कई राज्यों में जीत हासिल की, अहम राज्यों के चुनावी नतीजों का इंतजार

US Presidential Election Results Updates: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने कई राज्यों में जीत हासिल की हैं. आइए जानते हैं वो राज्य कौन से है?

US Presidential Election Results Updates: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ वाले राज्यों में शुरुआती जीत हासिल कर ली है. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था.

ट्रंप ने मिसौरी, उटाह, मोंटाना, फ्लोरिडा में डेमोक्रेटिक पार्टी की अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को शिकस्त दी है. वहीं कमला हैरिस ने कोलोराडो ,न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स और इलिनोइस जैसे डेमोक्रेटिक पार्टी के गढ़ माने जाने वाले राज्यों पर कब्जा कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने शुरू, ट्रंप आगे 

डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के 8वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के लिए फिर चुनाव जीत गए.इसबीच पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और उत्तरी कैरोलाइना में मतदान समाप्त हो गया है. इन सात राज्यों में से छह पर कांटे की टक्कर है लेकिन वहां अभी चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुए हैं.वहीं नेवादा और देश के पश्चिमी हिस्सों में मतदान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman kumar pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >