US में न्यू ईयर पर जिहाद करने वाला था क्रिश्चियन, FBI ने ISIS का एजेंट बनकर ऐसे दबोचा

US New Year’s Eve Terrorist Attack thwarted by FBI: एफबीआई का दावा है कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर चाकू और हथौड़ों का इस्तेमाल कर हमला करने की प्लानिंग कर रहे 18 वर्षीय युवक क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को गिरफ्तार किया है. उसके पास से “न्यू ईयर्स अटैक 2026” शीर्षक से हाथ से लिखा एक नोट बरामद हुआ है, इसमें खतरनाक मंसूबों के बारे में लिखा हुआ था.

US New Year’s Eve Terrorist Attack thwarted by FBI: अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिंसक हमला करने की कथित ISIS-प्रेरित साजिश को नाकाम कर दिया है. FBI ने नॉर्थ कैरोलाइना के एक 18 वर्षीय युवक क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को गिरफ्तार किया है, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. एफबीआई का दावा है कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर चाकू और हथौड़ों का इस्तेमाल कर हमला करने वाला था. अधिकारियों का कहना है कि उसने अपने हमले की योजनाएं एक अंडरकवर FBI कर्मचारी को बताईं, जो खुद को उसका समर्थन करने वाला भरोसेमंद व्यक्ति बताकर उससे संपर्क में था. 18 वर्षीय क्रिश्चियन पर एक विदेशी आतंकी संगठन को भौतिक सहायता देने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है. 

एफबीआई के अनुसार, स्टर्डिवेंट के घर की तलाशी के दौरान “न्यू ईयर्स अटैक 2026” शीर्षक से हाथ से लिखा एक नोट बरामद हुआ. कथित तौर पर इस दस्तावेज में लगभग 20 लोगों को चाकू मारने और मौके पर पहुंचने वाले पुलिस अधिकारियों पर हमला करने की योजना का विवरण था. उसकी योजना नए साल की रात एक स्थानीय ग्रॉसरी स्टोर और बर्गर किंग फास्ट फूड रेस्तरां को निशाना बनाने की थी. दिलचस्प बात यह है कि वह इन जगहों पर काम भी करता था.  

उसके बिस्तर के नीचे दो कसाई चाकू, दो हथौड़े, टैक्टिकल दस्ताने और एक वेस्ट छिपाकर रखी गई थी. उसके निशाने पर गैर-मुस्लिम, LGBTQ समुदाय के लोग, यहूदी और ईसाई शामिल थे. दिसंबर के दौरान उसने खुद को ISIS समर्थक बताने वाले कुछ लोगों से संपर्क किया था और उन्हें हथियारों की तस्वीरें भेजीं. इन संदेशों में उसने “जल्द जिहाद करने” की बात भी लिखी थी. FBI के स्पेशल एजेंट-इन-चार्ज जेम्स बार्नेकल ने कहा कि संदिग्ध हमले के दौरान मरने के लिए भी तैयार था. बार्नेकल ने कहा, “वह खुद को बलिदान करने को तैयार था.” 

FBI के हलफनामे के अनुसार, स्टर्डिवेंट के नोट में “जितने ज्यादा नागरिकों को संभव हो, चाकू मारने” का लक्ष्य लिखा था. जांचकर्ताओं के मुताबिक, इस नोट में हिंसा को सीरिया में मुसलमानों पर हुए हमलों और हवाई हमलों के प्रतिशोध के रूप में पेश किया गया था. अमेरिकी अटॉर्नी (वेस्टर्न नॉर्थ कैरोलाइना) रस फर्ग्यूसन ने बताया कि इस आशंका के चलते कि संदिग्ध नए साल की पूर्व संध्या से पहले ही हमला कर सकता है, FBI ने कई दिनों तक यहां तक कि क्रिसमस के दिन भी उस पर लगातार निगरानी रखी.

स्टर्डिवेंट को बुधवार को संघीय एजेंटों ने गिरफ्तार किया. इसके बाद शुक्रवार सुबह उसे अदालत में पेश किया गया. इस मामले की अगली सुनवाई 7 जनवरी को निर्धारित है. मामले में दाखिल FBI के हलफनामे के अनुसार, स्टर्डिवेंट पिछले महीने जांच के दायरे में आया था, जब यह जानकारी मिली कि एक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्लामिक स्टेट (IS) के समर्थन में पोस्ट किए गए थे. इसे अधिकारियों ने स्टर्डिवेंट से जोड़ा. कोर्ट में पेश किए हलफनामे में कहा गया है कि इनमें एक बैलिस्टिक वेस्ट की तस्वीर शामिल थी और कुछ पोस्ट हिंसा को बढ़ावा देते हुए प्रतीत होते थे. इसके अलावा, उस अकाउंट का डिस्प्ले नाम इस्लामिक स्टेट के दिवंगत नेता अबू बक्र अल-बगदादी के नाम का संदर्भ देता था. 

FBI के अनुसार, स्टर्डिवेंट ने ISIS के प्रति वफादारी जताई थी और खुद को इस्लामिक स्टेट का “सैनिक” बताता था. वह बीते करीब एक साल से इस हमले की तैयारी कर रहा था और इंटरनेट पर मौजूद कट्टरपंथी सामग्री से प्रभावित होकर पूरी तरह से रैडिकलाइज हो गया था. कोर्ट में पेश किए गए, हलफनामे में यह भी कहा गया है कि स्टर्डिवेंट ने सोशल मीडिया पर ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू की, जिसे वह अपनी योजनाओं का समर्थक समझ रहा था, जबकि वास्तव में वह FBI का एक अंडरकवर कर्मचारी था. 

क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट.

FBI ने यह भी बताया कि जनवरी 2022 में, जब स्टर्डिवेंट नाबालिग था, तब वह पहली बार एजेंसी की नजर में आया था. उस समय उसने यूरोप में एक संदिग्ध IS समर्थक से संपर्क किया था और कथित तौर पर हमला करने की कोशिश भी की थी, लेकिन परिवार के एक सदस्य ने उसे रोक दिया था. इसके बाद उसने मनोवैज्ञानिक उपचार कराया और अधिकारियों को लगा था कि उसे सोशल मीडिया तक पहुंच नहीं रही है. संघीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें पता चला कि वह दोबारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गया था.

अधिकारियों ने कहा कि समय पर हस्तक्षेप से बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की आशंका टल गई और संदिग्ध को संघीय हिरासत में रखा गया है, जबकि जांच आगे जारी है. उस पर विदेशी आतंकी संगठन को सहयोग देने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 20 साल तक की सजा का प्रावधान है. FBI और अन्य सहयोगी एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से यह साजिश समय रहते नाकाम हो गई और कई लोगों की जान बच सकी. अधिकारियों ने इसे एक बड़ी राष्ट्रीय त्रासदी टलने जैसा बताया है.

ये भी पढ़ें:-

औंधे मुंह गिरा पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिर फैला रहा था झूठ, सरेआम हुआ बेनकाब

चीन ने नेवी में शामिल किया ‘लौडी’, टाइप 052D गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, US को पछाड़ने वाले ड्रैगन का नया कारनामा

यमन में सऊदी अरब का भीषण हवाई हमला, UAE समर्थक STC के 20 लड़ाके मारे गए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >