अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर जोरदार धमाके

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान पर ताजा हमले की जानकारी दी. अमेरिका का दावा है कि इन हमलों का मकसद ईरान की क्षमता को कमजोर करना है. जानें ईरान ने हमले को लेकर क्या बताया.

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, रविवार दोपहर के बाद केश्म द्वीप पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर नए हमले किए गए. होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित इस द्वीप पर करीब एक दर्जन मिसाइलें या प्रोजेक्टाइल दागे गए. शुरुआत में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन बाद में सरकारी मीडिया ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं. हमलों के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.


U.S. Central Command ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर लिखा कि रविवार (12 जुलाई) शाम 5 बजे (ईटी) से ईरान पर नए हमले शुरू किए गए. अमेरिका का दावा है कि इन हमलों का मकसद ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह होर्मुज में जहाजों पर हमला कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >