ईरान पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, अमेरिका ने 140 सैन्य ठिकानों पर किया हमला

ईरान की IRGC ने होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले एक कार्गो शिप पर हमला कर दिया. हमले में जहाज को भारी नुकसान हुआ. इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर नए हवाई हमले किए.

अमेरिका ने शनिवार (11 जुलाई) को ईरान पर फिर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना के मुताबिक, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी GFS Galaxy पर हमला किया था. इसके बाद अमेरिका ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, शनिवार शाम 7:15 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरान पर नए हवाई हमले शुरू किए गए. इस हफ्ते अमेरिका की ओर से ईरान पर यह तीसरी सैन्य कार्रवाई है.

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि कार्गो शिप पर हुए हमले के बाद चालक दल का एक नागरिक सदस्य (Civilian Crew Member) लापता हो गया है. CENTCOM ने बताया कि जहाज पर आग लगने और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचने के कारण वह आगे की यात्रा जारी नहीं रख सकता.


ईरान में करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने ईरान में करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले कर अपने लेटेस्ट मिलिट्री एक्शन का फर्स्ट स्टेज पूरा कर लिया है. सेंटकॉम के मुताबिक, इन हमलों में मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट, गोला-बारूद के भंडार, कम्युनिटी सेंटर और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.


ईरान ने किया समझौते का उल्लंघन

CENTCOM ने कहा कि पहले हुए हमलों के बाद ईरान को समझौते (MoU) का पालन करने का एक और मौका दिया गया था. लेकिन ईरान ने फिर ऐसा नहीं किया. अमेरिकी सेना का आरोप है कि ईरान ने एक बार फिर कमर्शियल शिप पर हमले कर समझौते का उल्लंघन किया.

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ईरान के हमले का जवाब

CENTCOM ने बताया कि ईरान पर यह सैन्य कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई. उनके आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने हवाई हमले शुरू किए. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर लिखा कि ईरान ने गलत फैसला लिया. अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को ईरान के हमले का जवाब बता रहा है.


ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बयान- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगे बम

अमेरिका ने ईरान में कहां किया हमला

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केश्म द्वीप पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई. वहीं, ईरान स्टेट ब्रॉडकास्टर IRIB ने बताया कि बंदर अब्बास में तीन और सीरिक शहर में दो विस्फोट हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >