US-Iran Talks : जेडी वेंस ने कहा कि सीजफायर तो हुआ है, लेकिन उसे पूरी तरह शांति समझौते में बदलना आसान नहीं होगा. फिर भी दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने के लिए तैयार दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कहा कि 49 साल में पहली बार इस स्तर की बातचीत हुई है. वेंस ने माना कि दोनों देशों के बीच काफी अविश्वास है और ये रातों-रात खत्म नहीं होगा. फिर भी उन्होंने कहा कि सामने बैठे लोग समझौता करना चाहते थे और बातचीत ईमानदारी से हुई.
वेंस ने भरोसा जताया कि हालात सही दिशा में जा रहे हैं और उन्हें मौजूदा स्थिति को लेकर अच्छा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में वीकेंड (11-12 अप्रैल) पर 21 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बावजूद कोई बड़ी सफलता नहीं मिली. वेंस ने कहा कि हालात को लेकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है, यानी बातचीत का रास्ता अभी भी खुला हुआ है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत जल्द फिर शुरू हो सकती है. अगले दो दिन में पाकिस्तान में मीटिंग हो सकती है. इससे साफ है कि इस्लामाबाद अभी भी पर्दे के पीछे चल रही बड़ी कूटनीतिक बातचीत का मुख्य केंद्र बना हुआ है.
यह भी पढ़ें : होर्मुज नाकाबंदी के बाद एक्शन में पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर 40 मिनट तक की बात
पाकिस्तान ने US और ईरान के बीच पिछली सीधी बातचीत की मेजबानी की थी, जहां जेडी वेंस ने अमेरिकी टीम की अगुवाई की.
