अमेरिका ने ईरान के सामने रखी दोस्ती की बड़ी शर्त, मिडिल ईस्ट में शांति के लिए स्विट्जरलैंड में मंथन जारी

US Iran Talks: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में शांति बहाली के उद्देश्य से स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता शुरू हो गई है. जिसमें पाकिस्तान और कतर मध्यस्थता की भूमिका में है. बैठक के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस वार्ता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका, ईरान के साथ अपने रिश्तों को एक नई और सकारात्मक दिशा देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

US Iran Talks: जेडी वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलना और ईरानी परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करना जैसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक लक्ष्य पहले ही हासिल किए जा चुके हैं. उन्होंने साफ किया कि यदि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की नीति और परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को हमेशा के लिए छोड़ देता है, तो अमेरिका उसके साथ अपने संबंधों को पूरी तरह बदलने और दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान की सराहना की

इस शांति वार्ता को मुमकिन बनाने में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख (फील्ड मार्शल) आसिम मुनीर की कुशल कूटनीति के कारण ही यह बैठक इस मुकाम तक पहुंच सकी है. जनरल मुनीर को एक महान सैन्य नेता के साथ-साथ एक कुशल राजनयिक बताते हुए वेंस ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने जनरल मुनीर से लगातार बातचीत की है.

मेरी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं, एक भारतीय पत्नी और दूसरा मुनीर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- उनकी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं एक उनकी भारतीय पत्नी (उषा वेंस) और दूसरे पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर. वेंस ने उम्मीद जताई कि इस बातचीत के जरिए मिडिल ईस्ट में तेल-गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी और वैश्विक स्तर पर शांति और खुशहाली का एक नया दौर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: ईरान को मिलेगा 6 अरब डॉलर का फंड, बदले में करना होगा ये काम; बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे जेडी वेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >