UNSC में भारत-पाकिस्तान तनाव पर बहस, पाक दूत ने कहा बैठक बुलाने का मकसद पूरा हुआ

UNSC: पाकिस्तान की अपील पर UNSC ने बंद कमरे की बैठक बुलाई थी. इस बैठक के पूरा होने के बाद पाकिस्तानी दूत आसीम का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मीटिंग को रखने के पीछे पाकिस्तान का जो मकसद था वह पूरा हुआ है.

UNSC: पाकिस्तान की तरफ से यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) से बंद कमरे की बैठक बुलाने की अपील की गई थी. UNSC ने इस अपील को स्वीकार करते हुए 5 मई को बैठक बुलाई थी. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को कम करने के प्रयासों पर चर्चा करना था. इस मीटिंग के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के दूत असीम इफ्तिखार ने मीडिया से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान असीम ने कहा कि इस मीटिंग को बुलाने के पीछे जो हमारा मकसद था वह पूरा हुआ है.

कंसल्टेशन रूम में रखी गई थी बैठक

UNSC ज्यादातर अपनी मीटिंग UNSC चैंबर में रखता है. लेकिन पाकिस्तान द्वारा बंद कमरे में मीटिंग करने की खास अपील को देखते हुए यह मीटिंग कंसल्टेशन रूम में आयोजित की गई थी. इस मीटिंग के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए आसीम ने कहा कि मीटिंग में साउथ एशिया में बढ़ रहे तनाव पर चर्चा करते हुए इसे कम करने की कोशिशों पर बातचीत की गई. साथ ही जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भी चर्चा की गई.

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आसीम ने क्या कहा?

आसीम ने कहा कि काउंसिल के कई सदस्यों ने यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में पेश किए गए पाकिस्तान के प्रस्ताव को मान्यता दी है. इस प्रस्ताव में कश्मीर के निवासियों की इच्छा के अनुसार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे समेत उन सभी विवादित मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने को लेकर योजना बनाने की बात कही गई है. आसीम ने आगे कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए दोतरफा प्रयास जरूरी हैं. साथ ही सिद्धांतिक कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन होना भी सुनिश्चित करना जरूरी है.

हालांकि अभी तक UNESC की तरफ से इस मीटिंग पर किन बातों पर चर्चा की गई है, इसे लेकर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े: Pakistan: भारत की कार्रवाई से दहशत में पाकिस्तान, ख्वाजा ने कहा, ‘कभी भी हो सकता है हमला’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >