न मसाज, न स्पा…खुजली करके हर महीने यह व्यक्ति कर रहा ₹14 लाख की कमाई! जानिए कैसे?

चीन के शेनझेन में एक उद्यमी ने शरीर खुजाने की सर्विस को बिजनेस बना दिया है. एक घंटे की फीस करीब ₹4,200 है, जबकि दो सेंटर से हर महीने करीब ₹14 लाख के सकल राजस्व का दावा किया जा रहा है.

आपने मसाज, स्पा और रिलैक्सेशन सेंटर के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या कभी किसी को पैसे देकर शरीर खुजलाने की बात सुनी है? यानी किसी की पीठ या शरीर खुजाने की सुविधा भी बाकायदा एक पेड सर्विस बन सकती है?

दरअसल, चीन में एक व्यक्ति ने नया स्टार्टअप शुरु किया है. इसे सुनकर पहली बार में शायद आपको यकीन ही न हो लेकिन यहां ग्राहक आराम से बिस्तर पर लेटते हैं और प्रशिक्षित कर्मचारी उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों को धीरे-धीरे खुजाते हैं. हैरानी की बात यह है कि लोग इसके लिए पैसे भी दे रहे हैं.एक घंटे की इस खास सर्विस की कीमत करीब 300 युआन यानी लगभग ₹4,200 है.

शरीर खुजलाने की एक घंटे की फीस है ₹4200

  • साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के एक रिपोर्ट के अनुसार यह अनोखा कारोबार 32 वर्षीय झांग शियाओचियाओ ने शुरू किया है. उन्होंने शेनझेन के बाओआन इलाके में मई 2026 की शुरुआत में पहला सेंटर खोला था.
  • इसके करीब एक महीने बाद फुतियान इलाके में दूसरा सेंटर शुरू किया गया. दोनों सेंटर सुमा नाम से चल रहे हैं. यहां का अनुभव देखने में काफी हद तक मसाज सेंटर जैसा है. यहां ग्राहक एक आरामदायक बिस्तर पर लेटते हैं.
  • इसके बाद प्रशिक्षित कर्मचारी शरीर के अलग-अलग हिस्सों को तय तकनीक के मुताबिक धीरे-धीरे खुजाते हैं. ग्राहक यह भी बता सकते हैं कि उन्हें किस हिस्से पर खुजलाना है. इस काम के लिए एक घंटे की फीस करीब 300 युआन है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹4,200 होती है.

खुजली नहीं, ये है असली बिजनेस!

  • अब सवाल है कि कोई सिर्फ शरीर खुजलाने के लिए इतने पैसे क्यों खर्च करेगा?
  • झांग के मुताबिक, इस सर्विस का मकसद सिर्फ खुजली मिटाना नहीं है. इसे आराम और रिलैक्सेशन के अनुभव के तौर पर तैयार किया गया है. उनका दावा है कि कई ग्राहक इसे तनाव कम करने और बेहतर नींद के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.
  • कुछ ग्राहकों ने इस अनुभव को सामान्य मसाज से भी ज्यादा आरामदायक बताया है. वहीं, शरीर के कुछ संवेदनशील हिस्सों पर खुजाने के दौरान लोगों को गुदगुदी भी महसूस होती है.
  • यही वजह है कि यह सर्विस लोगों के लिए आराम के साथ-साथ एक अलग तरह का अनुभव भी बन रही है.हालांकि इसे किसी चिकित्सकीय इलाज के तौर पर पेश नहीं किया जा रहा है. यानी यहां जरूरत बेचा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 18 हजार लीटर बीयर से भरी ट्रक गायब, पता लगाने वाले को कंपनी देगी 33,04,500 रुपए

सोशल मीडिया वीडियो से आया ये अनोखा आइडिया

  • झांग के अनुसार, इस पूरे कारोबार की शुरुआत एक सोशल मीडिया वीडियो से हुई.
  • झांग ने एक वीडियो देखा था, जिसमें एक महिला अपने पति की पीठ खुजा रही थी. वीडियो के नीचे कमेंट में कई लोगों ने लिखा कि वे इस तरह की सुविधा के लिए पैसे देने को तैयार होंगे.
  • कमेंट झांग के दिमाग में अटक गया और उन्हें अपना बचपन याद आया, जब उनके पिता उनकी पीठ खुजाया करते थे और इससे उन्हें आराम मिलता था.
  • यहीं से उनके दिमाग में आया कि रोजमर्रा के इस छोटे से आराम को एक प्रोफेशनल सर्विस में बदला जा सकता है.

इस अजीब सर्विस के ग्राहक कौन हैं?

  • झांग के मुताबिक, उनके सेंटर पर पुरुष और महिलाएं दोनों पहुंच रहे हैं. हालांकि पुरुष ग्राहकों की संख्या ज्यादा है, उनके अनुसार करीब 70 प्रतिशत ग्राहक पुरुष और 30 प्रतिशत महिलाएं हैं.
  • झांग का मानना है कि शेनझेन जैसे बड़े शहरों में कामकाजी जिंदगी काफी तनावपूर्ण हो सकती है, ऐसे में लोग आराम और तनाव कम करने के लिए नए तरह के अनुभवों पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं. यही वजह है कि उनकी सर्विस को ग्राहक मिल रहे हैं.

महीने में करीब ₹14 लाख की कमाई का दावा

  • इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा कमाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, झांग के दोनों सेंटर मिलकर हर महीने करीब 1 लाख युआन, यानी लगभग ₹14 लाख का कुल कमाई कर रहे हैं.  
  • हालांकि यहां यह समझना जरूरी है कि ₹14 लाख का आंकड़ा कुल राजस्व है, शुद्ध मुनाफा नहीं. इसमें कर्मचारियों की सैलरी, किराया और दूसरे कारोबारी खर्च शामिल नहीं हैं.
  • फिर भी, रोजमर्रा की एक साधारण जरूरत को पेड सर्विस में बदलकर इतनी कमाई करना अपने आप में इस बिजनेस को खास बनाता है.

चीन में खोलना चाहते हैं 100 सेंटर

  • दो सेंटर से शुरुआत करने वाले झांग अब इस कारोबार को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं. उनका लक्ष्य पूरे चीन में करीब 100 सेंटर खोलना है.
  • वह चाहते हैं कि इस काम को सिर्फ एक अजीब या वायरल बिजनेस आइडिया के तौर पर न देखा जाए। इसके बजाय इसे एक व्यवस्थित प्रोफेशनल सर्विस बनाया जाए, जहां कर्मचारियों की ट्रेनिंग, तय तकनीक और अलग-अलग सर्विस पैकेज हों. 

ये भी पढ़ें: SBI में है अकाउंट तो हो जाएं अलर्ट, बैलेंस चेक से लेकर ATM तक अब हर ट्रांजैक्शन पर देना होगा चार्ज!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >