ट्रंप के दामाद भी नहीं हुए सफल, यूक्रेन पीस प्लान पर कोई कंप्रोमाइज नहीं करेगा रूस, अमेरिका के साथ बैठक रही बेनतीजा

Ukraine Peace Plan Putin Meeting with Kushner and Witkoff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन युद्ध पर 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया गया. इस पर यूक्रेन और यूरोप की आपत्तियों के बाद नए सिरे से बातचीत चली. लेकिन मॉस्को में ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद और सलाहकार जेरेड कुश्नर तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के हुई यह बातचीत भी बेनतीजा रही.

Ukraine Peace Plan Putin Meeting with Kushner and Witkoff: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में यूक्रेन मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो सका. रूसी राष्ट्रपति और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर के बीच हुई यह बैठक लगभग पांच घंटे चली. राष्ट्रपति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने मीटिंग के बाद यह स्वीकार किया कि कुछ अमेरिकी प्रस्ताव रूस को स्वीकार्य लगते हैं, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ सुझाव क्रेमलिन के लिए स्वीकार्य नहीं हैं. 

उशाकोव ने कहा, “अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है. कुछ अमेरिकी प्रस्ताव रूस को स्वीकार हैं, जबकि कुछ नहीं. हमने विशिष्ट शब्दों या अंतिम समाधानों पर नहीं, बल्कि मूल विषय पर चर्चा की. दोनों पक्ष सहयोग की बड़ी संभावनाएं देखते हैं.” उशाकोव ने यह भी बताया कि बैठक में क्षेत्रीय मुद्दे पर भी बातचीत हुई. जब उनसे पूछा गया कि इन वार्ताओं के बाद शांति और करीब आई है या दूर हुई, तो उशाकोव ने कहा- निश्चित रूप से दूर नहीं हुई. वहीं क्रेमलिन के दूत किरिल दिमित्रिएव ने भी ट्वीट किया कि यह बैठक उत्पादक (प्रोडक्टिव) रही.

अगले चरण की बातचीत पर कोई जानकारी नहीं

वॉशिंगटन ने 28-सूत्रीय शांति प्रस्ताव साझा किया है, जिसे कीव और यूरोपीय देशों की आपत्तियों के बाद संशोधित किया गया. उनके अनुसार शुरुआती प्लान मॉस्को की शर्तों के प्रति अत्यधिक नरम दिखाई दे रहा था. इसके बाद इसमें कुछ बिंदु हटाए गए और कुछ जोड़े गए थे. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA के अनुसार इस बातचीत के बाद स्टीव विटकाफ अमेरिकी दूतावास गए. उसने रूसी अधिकारियों के हवाले से कहा कि इस मुद्दे पर अभी बहुत काम बाकी है. समझौते के बारे में अगले चरण की बातचीत कब होगी, इस बारे में कोई सूचना जाहिर नहीं की गई है.   

रुबियो ने की यूक्रेन से बातचीत

उधर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमेरोव के नेतृत्व वाले यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ शांति प्रस्ताव पर चर्चा की थी. रुबियो ने कहा कि वार्ताएं उत्पादक रहीं, लेकिन अभी बहुत काम किया जाना बाकी है.वहीं इस बैठक से कुछ घंटे पहले व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी थी कि यदि यूरोपीय देश तनाव बढ़ाने का रास्ता चुनते हैं तो मॉस्को सैन्य टकराव के लिए तैयार है. 

पुतिन ने यूरोप को धमकाया

पुतिन ने यूरोपीय सरकारों पर यूक्रेन को लेकर कूटनीतिक प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया था. मॉस्को में एक निवेश मंच को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- हम यूरोप के साथ युद्ध करने की योजना नहीं बना रहे, लेकिन यदि यूरोप चाहता है और शुरुआत करता है, तो हम अभी तैयार हैं. उनका दावा था कि यूरोपीय नेता अब बातचीत को प्राथमिकता नहीं दे रहे और इसके बजाय यूक्रेन में संघर्ष जारी रखने का समर्थन कर रहे हैं. पुतिन के अनुसार, वे युद्ध के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि यूरोप ने पीस प्रस्तावों में ऐसी मांगे जोड़ दी हैं, जो रूस को बिल्कुल स्वीकार नहीं हैं. पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देशों की स्थिति शांति के प्रयासों के खिलाफ है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को.

ये भी पढ़ें:-

एक दूसरे का सैन्य बेस इस्तेमाल कर सकेंगे भारत-रूस, मॉस्को संसद ने दी समझौते को मंजूरी, जानें RELOS करार के 5 फायदे

अगर यूरोप जंग चाहता है, तो अभी हम तैयार हैं… इधर चल रही यूक्रेन पीस प्लान पर चर्चा, उधर पुतिन ने क्यों दी धमकी

भारत और इजरायल मिलकर बनाएंगे दुनिया का पहली ऐसी हथियार प्रणाली, थर-थर कांपेगा पाकिस्तान 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >