Video: UK में सिख बस ड्राइवर से मारपीट, दाढ़ी खींचकर शख्स ने बस पर किया कब्जा

Video: ब्रिटेन के टेलफोर्ड में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक शख्स ने सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट की, उसकी दाढ़ी खींची और सिर से हमला किया. इसके बाद उसने बस पर कब्जा कर लिया. घटना का वीडियो सामने आया है.

Video: टेलफोर्ड में शुक्रवार शाम (18 सितंबर) एक शख्स ने सिख बस ड्राइवर के साथ मारपीट की और बस पर कब्जा कर लिया. इसके बाद उसने बस को सड़क पर दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शख्स Travel Telford की बस के अंदर ड्राइवर के साथ मारपीट करता दिख रहा है. इसके बाद वह बस का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है. वीडियो में यात्री उसे बस रोकने के लिए कहते और दूसरे लोगों को रास्ते से हटने की आवाज लगाते सुनाई दे रहे हैं.


वीडियो में बस ड्राइवर बार-बार फोन मांगता और यात्रियों से पुलिस को कॉल करने की गुहार लगाता दिख रहा है. एक महिला हमलावर से ड्राइवर को छोड़ने के लिए कहती है. वहीं, एक अन्य यात्री भी शख्स को मारपीट बंद करने के लिए कहता सुनाई दे रहा है.

हमलावर ने ड्राइवर की दाढ़ी खींची

हमलावर ने ड्राइवर पर बस की टिकट चेक करने वाली मशीन फेंक दी. इसके बाद उसने ड्राइवर की दाढ़ी खींची और सिर से हमला किया. मारपीट के बाद उसने बस का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया और उसे चलाने लगा. यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे के बाद हुई. पुलिस के मुताबिक, मेडली के कोर्ट स्ट्रीट इलाके में एक ‘चिंताजनक घटना’ की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया. घटना की जानकारी पुलिस को फोन के जरिए मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >