चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार को एक के बाद एक दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को तकनीकी खराबी के बाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. खास बात यह रही कि दोनों घटनाएं करीब एक घंटे के अंतर में हुईं. पहले Kuala Lumpur से Jeddah जा रही Malaysia Airlines की फ्लाइट MH156 को चेन्नई लाया गया और इसके बाद Tiruchirappalli से Singapore जा रही Air India Express की फ्लाइट भी तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई डायवर्ट हुई. दोनों विमानों की लैंडिंग सुरक्षित हुई और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
पहले Malaysia Airlines के विमान में आई इंजन की खराबी
Malaysia Airlines की फ्लाइट MH156 Kuala Lumpur से Jeddah जा रही थी. विमान में 186 यात्री सवार थे. उड़ान के दौरान उसके दूसरे इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली. इसके बाद पायलट ने Chennai Air Traffic Control से संपर्क किया और विमान को चेन्नई डायवर्ट किया गया.
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान के लिए शाम करीब 4:07 बजे Full Emergency घोषित किया. विमान ने करीब 4:44 बजे सुरक्षित लैंडिंग की. इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट पर ठहरने की व्यवस्था की गई और तकनीकी टीम विमान की जांच में जुट गई.
इसके बाद Air India Express की फ्लाइट भी चेन्नई पहुंची
पहली घटना के करीब एक घंटे बाद Air India Express की Tiruchirappalli-Singapore फ्लाइट को भी तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई डायवर्ट किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक के मुताबिक, इस विमान में यात्रियों और क्रू समेत 179 लोग सवार थे.
ये भी पढ़ें: VIDEO: US के मियामी एयरपोर्ट पर 21 Air का विमान रनवे से फिसलकर हुआ क्रैश, हादसे में 5 लोगों की मौत
पायलट ने चेन्नई ATC को तकनीकी खराबी की जानकारी दी. इसके बाद एयरपोर्ट पर करीब 5:38 बजे Local Standby घोषित किया गया और आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट किया गया. विमान करीब 5:52 बजे सुरक्षित उतरा और रनवे से बाहर निकल गया.
दोनों घटनाओं के दौरान चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, दोनों विमानों की तकनीकी जांच की जा रही है.
