Earthquake: तुर्की-सीरिया में और मच सकती है भूकंप से तबाही, आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट जारी, देखें खौफनाक तस्वीरें

तुर्किये और सीरिया में भूकंप का खतरा अभी टला नहीं है. भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं. वैज्ञानिकों ने आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों के अनुसार जबभी ज्यादा तीव्रता का भूकंप आता है, तो उसके बाद भूकंप के कई और झटके महसूस किये जाते हैं.

दक्षिण पूर्वी तुर्किये और दक्षिणी सीरिया में सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अबतक 2300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जबकि 7000 से अधिक लोग घायल हो गये हैं. हजारों की संख्या में इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं. राहत और बचाव कार्य जारी हैं.

मच सकती है भूकंप से और भी तबाही, वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट

तुर्किये और सीरिया में भूकंप का खतरा अभी टला नहीं है. भूकंप उपरांत झटके अब भी महसूस किए जा रहे हैं. वैज्ञानिकों ने आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों के अनुसार जबभी ज्यादा तीव्रता का भूकंप आता है, तो उसके बाद भूकंप के कई और झटके महसूस किये जाते हैं.

आफ्टरशॉक को वैज्ञानिक और भी खतरनाक बताते हैं. बताया जा रहा है, भूकंप के बाद करीब 20 झटके महसूस किए गए, जिनमें से सबसे शक्तिशाली झटका 6.6 की तीव्रता का था. तुर्किये के आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि यह अलग भूकंप था और झटके के बाद दर्जनों और झटके आने की आशंका है.

Turkey Earthquakeभूकंप के केंद्र सीरियाई सीमा से 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था

भूकंप के झटके काहिरा तक महसूस किए गए. इसका केंद्र सीरियाई सीमा से करीब 90 किलोमीटर दूर गजियांतेप शहर के उत्तर में था. भूकंप सीरिया के उस क्षेत्र में आया जहां एक दशक से अधिक समय से गृह युद्ध जारी है और प्रभावित इलाका सरकार और विद्रोहियों में बंटा हुआ तथा उनके चारों ओर रूस समर्थित सरकारी सेनाएं तैनात हैं.

तुर्किये वाले इलाके में संघर्ष की वजह से लाखों शरणार्थी बसे हुए हैं. विरोधियों के कब्जे वाले सीरियाई इलाके में लड़ाई की वजह से विस्थापित 40 लाख लोग रह रहे हैं. इनमें से कई उन इमारतों में रह रहे थे जो पहले से ही बमबारी की वजह से क्षतिग्रस्त थे. व्हाइट हेलमेट नामक विपक्षी आपात संगठन ने एक बयान में कहा कि सैकड़ों परिवार मलबे में दबे हैं.

सीरिया में भूकंप से 3000 इमारतें ध्वस्त

सीरिया के अल्लेपो और हामा शहर से लेकर तुर्किये के दियारबाकीर तक इमारतों के ध्वस्त होने की सूचना है. राष्ट्रपति ने बताया कि भूकंप से करीब 3000 इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. उपराष्ट्रपति ने बताया कि भूमध्य सागरीय तटीय शहर इस्कानदेरोन में एक अस्पताल ध्वस्त हो गया लेकिन हताहतों की संख्या की तत्काल जानकारी नहीं मिली है.

तुर्की में भूकंप से 1000 से अधिक लोगों की मौत, सीरिया में संख्या 370 हुई

तुर्किये के मुताबिक भूकंप से देश के 10 प्रांतों में 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 7000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सीरिया में भूकंप से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है और करीब 1000 अन्य घायल हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >