ट्रंप का दावा: बहुत जल्द होर्मुज को ‘अमेरिकी क्षेत्र’ बनाएंगे, ईरान ने चेताया; कहा- इन 4 तरीकों से कुछ नहीं बदलेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिका का क्षेत्र' घोषित करने की बात कही है, जिस पर ईरान ने तीखा जवाब दिया है. यह बयान अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए बयान ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर विवाद और गहरा दिया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म होने के बाद वह इस बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को ‘अमेरिका का एक क्षेत्र’ घोषित करने की योजना बना रहे हैं. ईरान ने ट्रंप के इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया और साफ शब्दों में कहा कि होर्मुज पर न तो ट्वीट के जरिए और न ही सैन्य ताकत के बल पर कब्जा किया जा सकता है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है और दोनों देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण का दावा कर रहे हैं.

द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को लॉन्ग आइलैंड में आयोजित एक रिपब्लिकन रैली को संबोधित करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया. ट्रंप ने कहा, 'ईरान को हराने के बाद, जिसे बहुत बुरी तरह हराया जा रहा है; बहुत जल्द मैं होर्मुज स्ट्रेट को यूएस का एक क्षेत्र घोषित करूंगा.'

ईरान ने तुरंत दिया जवाब

ट्रंप के बयान के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. एक्स पर एक पोस्ट में गरीबाबादी ने कहा, 'ट्रंप ने कहा है कि ईरान की हार के बाद वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करेंगे! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर न तो ट्वीट के जरिए कब्जा किया जा सकता है, न ही विमानवाहक पोत के जरिए, न आदेश जारी करके और न ही चुनावी भाषण के जरिए. ईरान न तो धमकियों से डरता है और न ही ताकत के प्रदर्शन के सामने झुकता है.'

उन्होंने आगे कहा, 'एक बार और हमेशा के लिए इस वास्तविकता को स्वीकार कर लीजिए: अब तक आपको रणनीतिक और भारी हार का सामना करना पड़ा है; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान का रहा है, ईरान का है और ईरान का ही रहेगा; यह जलडमरूमध्य केवल ईरान के आदेश पर बंद और खोला जाएगा, और जब तक आप हार की वास्तविकता को स्वीकार नहीं करते और अपनी काल्पनिक सोच से बाहर नहीं आते, ईरान नाकाबंदी लागू करना जारी रखेगा.'


ट्रंप पहले भी कर चुके हैं होर्मुज पर नियंत्रण का दावा

ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर 'पूरी तरह नियंत्रण' रखता है और ईरान के साथ इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को फिर से खोलने को लेकर बातचीत अटकी होने के बीच वह 'इसे अपने पास रखेंगे.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण है. मुझे लगता है कि हम इसे अपने पास रखेंगे! हमारी नौसैनिक नाकाबंदी को हर कोई ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता.'

ट्रंप ने आगे कहा कि तेहरान के सैन्य बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से कमजोर कर दिया गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आगे कहा, 'उनके पास सिर्फ FAKE NEWS और 300 प्रतिशत महंगाई है, और यह और भी खराब होती जा रही है! ईरान सिर्फ बातें करता है और कार्रवाई नहीं करता और अब वह मध्य पूर्व का दबंग नहीं रहा. अल्लाह की स्तुति हो!'

ये भी पढ़ें:- PoJK में क्यों भड़का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा? मुजफ्फराबाद से हाजिरा तक सड़कों पर उतरी जनता

ईरान का दावा- होर्मुज अभी भी बंद

ट्रंप की टिप्पणियों के तुरंत बाद ईरान ने उनके दावों को खारिज किया था. तेहरान ने कहा कि यह रणनीतिक जलमार्ग अभी भी बंद है और उसकी शर्तें स्वीकार किए जाने तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा. फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGSA) ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों के ये दावे और बार-बार की जा रही पोस्ट कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब बंद नहीं है, वास्तविकता को नहीं बदलते: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है और ईरान की शर्तें स्वीकार किए जाने तक इसे दोबारा नहीं खोला जाएगा.'

अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद बढ़ा संकट

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लंबे समय से दुनिया के सबसे संवेदनशील भू-राजनीतिक समुद्री मार्गों में शामिल है, जहां से फरवरी 2026 तक दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस का यातायात होता था. लेकिन 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया, जिसके बाद से इस संकरे समुद्री मार्ग से होने वाला यातायात पूरी तरह बाधित है. सैन्य गतिरोध का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों पर भी पड़ा. कच्चे तेल की कीमतों में कई मौकों पर तेज उछाल देखने को मिला, जब बड़े क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ी.

सीजफायर के बावजूद तनाव बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और बाद में समझौता होने के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर दोनों पक्षों के दावे और बयानबाजी इस तनाव को लगातार बनाए हुए हैं. मौजूदा स्थिति के बीच समुद्री क्षेत्र में नौसैनिक गश्त बढ़ाई गई है. कई वाणिज्यिक जहाजों ने अपने समुद्री मार्गों में बदलाव किया है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी पक्षों से संयम बरतने की नई अपीलें भी की जा रही हैं. फिलहाल, इस समुद्री गलियारे से वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन फिलहाल कड़ी सुरक्षा निगरानी में जारी है, हालांकि स्थिति अभी भी बेहद अस्थिर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें:- Pakistan Day Special -4: क्या पाकिस्तान सच में ‘Failed State’ है? कहानी कुछ ज्यादा जटिल है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >