ट्रंप ने कहा -ईरान को टारगेट करके तैयार हैं 1000 मिसाइलें, अगर मेरी हत्या हुई तो लॉन्च कर दी जाएंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने बताया है कि 1 हजार से अधिक मिसाइलें ईरान को टारगेट करते हुए तैनात कर दी गई हैं. जो पूरी तरह लोडेड हैं और हमले के लिए तैयार हैं. उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सेना पूरे ईरान को तबाह करने में सक्षम है.

Trump Iran Threat : अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने लिखा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने का प्रयास करता है तो अमेरिका ने 1 हजार मिसाइलें तैयार कर रखी हैं और सभी मिसाइलों का टारगेट ईरान ही है.


Trump Truth Social

अमेरिकी सेना को दे दिए गए हैं निर्देश

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रारंभिक जवाबी कार्रवाई के तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिकी सेना को पहले ही आवश्यक निर्देश मिल चुके हैं और वह उन्हें अंजाम देने के लिए तैयार है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने धमकी भरे पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान को तबाह करने में पूरी तरह से सक्षम है.

पहले भी इंटरव्यू में दे चुके हैं धमकी

ये टिप्पणियां न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए गए एक साक्षात्कार में उनके द्वारा की गई टिप्पणियों से मिलती-जुलती हैं. जहां उन्होंने कहा था कि यदि उनकी हत्या कर दी जाती है तो अभूतपूर्व सैन्य प्रतिक्रिया के लिए उन्होंने पहले से ही निर्देश दे रखे हैं.

इजरायल की रिपोर्ट खारिज

ट्रम्प ने कहा कि ऐसी कोई नई खुफिया जानकारी नहीं है जो उनकी हत्या की साजिश को लेकर नई जानकारी देती हो. उन्होंने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि इजरायल ने उन्हें निशाना बनाने वाली ईरानी योजना के बारे में नई जानकारी का पता लगाया है. ये भी पढ़ें : अमेरिका के नए रूसी प्रतिबंध कानून से बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok Pathak

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >