डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान, अब बंद होगा शिक्षा विभाग

Trump Sign Executive Order: डोनाल्ड ट्रंप ने 20 मार्च को एक आदेश जारी किया है, जिसमें अमेरिका के शिक्षा विभाग को बंद करने की बात कही गई है.

Trump Sign Executive Order:अमेरिका के शिक्षा विभाग को समाप्त करने के लिए डोनल्ड ट्रंप ने 20 मार्च को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया. इस आदेश के अनुसार, जल्द ही अमेरिका के शिक्षा विभाग पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा.

डोनल्ड ट्रंप लंबे समय से इस विभाग को बंद करना चाहते हैं. लेकिन कानूनी जटिलताओं के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया था, जिसे वह अब पूरा करने की कोशिश में लगे हैं. उन्होंने अपने एक बयान में इस विभाग को धोखेबाज विभाग कहा है. उन्होंने राष्ट्रपति के अपने पहले चरण में भी इसे समाप्त करने की कोशिश की थी. लेकिन उस समय उन्हें अमेरिकी संसद कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला था.

शिक्षा विभाग का क्या कार्य है?

अमेरिका के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और कॉलेजों को फंड दिया जाता है. विभिन्न तरह की शिक्षा संबंधी नीतियाँ बनाई और लागू की जाती हैं. जानकारी के मुताबिक, इस विभाग में करीब 4,200 से अधिक लोग कार्य करते हैं. इस विभाग को इस वर्ष 251 अरब डॉलर का बजट अमेरिकी सरकार द्वारा दिया गया है.

Ceasefire Between Russia and Ukraine: अमेरिका की मेहनत रंग लाई, पुतिन और जेलेंस्की ने 30 दिनों के युद्धविराम पर लगाई मुहर

शिक्षा विभाग के बंद होने से क्या होगा?

यदि अभी शिक्षा विभाग बंद होता है, तो स्कूल और कॉलेजों को मिलने वाले फंड बुरी तरह प्रभावित होंगे. छात्रों को मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी असर होगा.

क्या शिक्षा विभाग इस बार सच में बंद होगा?

डोनल्ड ट्रंप के आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद भी इसे पूरी तरह से बंद करवाने में कई सारी बाधाएँ हैं. उन्हें इसके लिए अमेरिकी संसद और शिक्षकों के संगठनों से सहमति लेनी होगी. इससे पहले जब ट्रंप ने इस विभाग को बंद करवाने की कोशिश की थी, तब इन दोनों जगहों से उन्हें मंजूरी नहीं दी गई थी, जिससे यह कार्य रुक गया था. इस बार ऐसा न हो, इसलिए ट्रंप सरकार ने इस विभाग को बंद करने की जिम्मेदारी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमैहन को दी है. अब देखना यह है कि इस बार क्या ट्रंप सरकार को संसद और शिक्षक संगठनों से इसे बंद करने की अनुमति मिलती है या नहीं?

यह भी पढ़े: Israel and Gaza War: गाजा में इजराइल का कोहराम, 430 से अधिक लोगों की गई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >