Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ युद्ध मिडटर्म चुनावों के बाद खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आएगी. जानें इसका असर.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध खत्म होते ही तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी.

युद्ध खत्म होगा तो तेल की कीमत तेजी से नीचे आएंगी

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ट्रंप ने शनिवार को आयरलैंड में पत्रकारों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद ईरान ज्यादा समय तक युद्ध जारी नहीं रख पाएगा. उनके मुताबिक, ईरान चुनाव को प्रभावित करने के लिए संघर्ष को ज्यादा लंबा खींचने की कोशिश कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि जब युद्ध खत्म होगा, तो तेल की कीमतें तेजी से नीचे आएंगी.

ये भी पढ़े: BRICS Summit: शी जिनपिंग बोले- ग्लोबल साउथ का एक प्रमुख समूह है ब्रिक्स, मध्य-पूर्व संकट में शांतिदूत की भूमिका निभाने की अपील

तेल की कीमतों पर क्यों बढ़ा दबाव?

ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का सीधा असर वैश्विक तेल सप्लाई पर पड़ा है. ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच चुका है, जबकि स्ट्रेट ऑफ होरमज और लाल सागर के रास्तों में जारी तनाव से तेल की आवाजाही प्रभावित हो रही है.

ताजा घटनाक्रम में सऊदी अरब ने ड्रोन हमले के बाद अपनी East-West oil pipeline को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह पाइपलाइन हर दिन करीब 40-50 लाख बैरल तेल ले जाने की क्षमता रखती है और होर्मुज जलडमरूमध्य को बायपास करने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: मोदी-पुतिन-शी जिनपिंग ने थामा एक-दूसरे का हाथ, BRICS की इस तस्वीर ने खींचा दुनिया का ध्यान

अमेरिका में भी महंगा हुआ ईंधन

ईरान युद्ध के कारण अमेरिका में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दबाव बढ़ा है. रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी औसत गैसोलीन कीमत करीब 4.22 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है, जबकि डीजल और जेट फ्यूल की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई है. इसका असर ट्रांसपोर्ट और महंगाई पर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >