कनाडा के टोरंटो में साल्सा फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; 3 घायल

कनाडा के टोरंटो में एक साल्सा डांस फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी हुई. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने इलाके को घेरकर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है.

Toronto Shooting : कनाडा के टोरंटो में शनिवार रात गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावर की तलाश शुरू कर दी.

पुलिस की लोगों से अपील

टोरंटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि वे तुरंत उस इलाके से दूर चले जाएं और पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें. कुछ समय बाद पुलिस ने एक और बयान जारी कर बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने हमलावर और हमले की वजह के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. मामले की जांच जारी है.

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थे लोग

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिस इलाके में गोलीबारी हुई वहां उस समय साल्सा डांस फेस्टिवल चल रहा था. कार्यक्रम के कारण आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. गोलीबारी होते ही लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

हाल में बढ़ी हैं गोलीबारी की घटनाएं

यह घटना ऐसे समय हुई है जब कनाडा में हाल के महीनों में कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. पिछले महीने मॉन्ट्रियल में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई थी. उस मामले में पुलिस ने बाद में हमलावर को भी मार गिराया था.


ये भी पढ़ें : वियतनाम नाव हादसा: "कुछ लोग कूद गए, लेकिन वह फंस गया" - दोस्त ने सुनाई आखिरी पल की दास्तान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >