Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से भयंकर तबाही, तीन मंजिला इमारत ध्वस्त, पुल टूटे-बेपटरी हुई ट्रेन

Taiwan Earthquake: ताइवान में आये तीन शक्तिशाली भूकंप से तबाही मच गयी है. भूकंप के कारण सड़कें टूट गई हैं, पुल ध्वस्त हो गया है और ट्रेन पटरियों से उतर गई. रविवार दोपहर को 7 फीसदी की तीव्रता से ज्यादा के भूकंप का झटका आया. भूकंप का केंद्र चिशांग शहर के पास सतह से महज सात किलोमीटर नीचे था.

Taiwan Earthquake: आज यानी रविवार को ताइवान (Taiwan) की धरती भूकंप के झटकों से डोलने लगी. बीते 24 घंटों में एक के बाद एक आये 3 भूकंप के झटकों ने ताइवान में तबाही का मंजर दिखा दिया. रविवार को ताइवान में 6.8 और 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. इससे कितनी तबाही मची यह तो अभी नहीं पता चला है लेकिन भूकंप के कारण एक इमारत ध्वस्त हो गयी. बताया जा रहा है कि इसके मलबे के नीचे 3 लोग दब गये हैं. जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

बेपटरी हो गये ट्रेन के डिब्बे: रविवार को आये शक्तिशाली भूकंप के कारण कई इमारत गिर गए तो वहीं एक यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये. ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के कारण युली शहर के पास एक तीन-मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिसके निचले तल पर सात से 11 दुकानें थीं. बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दब गये. वहीं राहत और बचाव जोर शोर से जारी है.

जापान ने दी सुनामी की चेतावनी: ताइवान में आये शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. गौरतलब है कि ताइवान में बीते 24 घंटों में तीन शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसके बाद जापान ने सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि बाद में जापान ने सुनामी की चेतावनी वापस ले ली. बता दें, भूकंप के कारण ताइवान में कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं. पुल ध्वस्त हो गया. और ट्रेन पटरियों से उतर गई हैं.

24 घंटे में तीन झटके: ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक बीते 24 घंटों में ताइवान में भूकंप के तीन जोरदार झटके महसूस किए गए. शनिवार को 6.4 तीव्रता का झटका आया था, फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का झटका आया. और दोपहर को 7.2 तीव्रता का झटका आया. गौरतलब है कि इससे पहले ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में दर्जनों भूकंप के छोटे झटके महसूस किए गए हैं. ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चिशांग शहर के पास सतह से महज सात किलोमीटर नीचे था.

सड़कों पर गिरा मलबा, तबाही का दिखा मंजर: ताइवान में भूकंप से तबाही का मंजर दिखा. झटकों को कारण दो मंजिला इमारत ध्वस्त होकर उसका मलबा सड़कों पर गिर गया. इसके कारण बिजली के तार टूट गये. सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक युली के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल भी ध्वस्त हो गया. एक खड़ी यात्री ट्रेन के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Puducherry: फ्लू की चपेट में आ रहे बच्चे, तेजी से फैल रहा है सर्दी-बुखार, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >