Watch Video : 10 मिनट में 4 मिसाइलें गिरीं,  ऐसे तबाह हुए आतंकी ठिकाने, नया वीडियो आया सामने

Watch Video : पाकिस्तान के मुरीदके इलाके का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि किस तरह भारत के एयर स्ट्राइक में आतंक के ठिकाने तबाह हो गए हैं. आप भी देखें वीडियो.

Watch Video : पाकिस्तान के मुरीदके का एक वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि भारतीय मिसाइल हमलों के बाद आतंक का गढ़ मलबे में तब्दील हो गया है. शेखपुरा जिले के अतिरिक्त उपायुक्त उस्मान जलीस ने कहा, “आधी रात के आसपास, भारत द्वारा परिसर में दो मिसाइलें दागी गईं. अन्य दो हमले थोड़े अंतराल के बाद किए गए. कुल चार हमले दस मिनट से भी कम समय में किए गए. चार इमारतें ध्वस्त कर दी गई हैं. इनमें से एक प्रशासनिक ब्लॉक और मस्जिद है, और इसके अलावा दो आवास भी हैं.” देखें वीडियो

पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला

भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई. यह ऑपरेशन भारत-पाक के बीच लंबे समय से जारी सैन्य तनाव के बाद किया गया. इसमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

यह भी पढ़ें : India Pakistan War: भारत के एयर स्ट्राइक में 31 आतंकवादी ढेर, पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >