होर्मुज स्ट्रेट के पास नौका में लगी आग, एक भारतीय नाविक की मौत, 17 बचाए गए

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक बड़ा हादसा हुआ. एक नाव में आग लग गई, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. हालांकि नाव में सवार 17 अन्य भारतीयों को बचा लिया गया.

Strait of Hormuz: सामान लेकर जा रही नौका आग लगने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पलट गई. इस पर भारतीय चालक दल के 18 सदस्य सवार थे. इस घटना में नौका पर सवार एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए. घायलों का दुबई में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है. चालक दल के सदस्यों को उस क्षेत्र से गुजर रहे एक जहाज ने बचाया. आग लगने के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है.

होर्मुज में तनाव जारी

आग लगने की घटना ऐसे समय हुई है जब होर्मुज स्ट्रेट में तनाव जारी है. ईरान और अमेरिका के बीच स्थिति और बिगड़ी नजर आ रही है. फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित होर्मुज स्ट्रेट एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया की तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है.

भारतीय नागरिकों के संपर्क में भारत

भारतीय महावाणिज्यदूतावास के अधिकारियों ने शुक्रवार रात बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की. पीटीआई की खबर के अनुसार भारतीय वाणिज्य दूतावास नौका के मालिक के संपर्क में है और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है.

ये भी पढ़ें: चीन-हांगकांग की कंपनियों पर अमेरिका का शिकंजा, ईरान को ड्रोन-मिसाइल सप्लाई का आरोप

होर्मुज में हमले के बाद ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- इस बार जवाब और ज्यादा खतरनाक होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >