वियतनाम नाव हादसा: "कुछ लोग कूद गए, लेकिन वह फंस गया" - दोस्त ने सुनाई आखिरी पल की दास्तान

वियतनाम के फु क्वोक के पास शनिवार को एक नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. एक मृतक के दोस्त ने बताया कि पीछे बैठे लोग फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई.

Vietnam Boat Accident : शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्विप के पास एक नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की जान चली गई. नाव में 32 भारतीय पर्यटकों, तीन चालक दल के मेंबर और एक अटेंडेंट समेत कुल 36 लोग सवार थे. यह घटना होन के रुत नगोई द्वीप से अन थोई बंदरगाह के लिए रवाना होने के कुछ ही समय बाद हुई. खराब मौसम और तेज हवाओं के बीच यह हादसा हो गया.

भयंकर तूफान से टकरा गई नाव

सर्वाइवर निर्मल कुमार ने इस भयानक हादसे के बारे में बताया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार निर्मल ने बताया कि नाव एक बंद स्पीडबोट थी, जो रवाना होने के महज तीन मिनट बाद ही यह भयंकर तूफान से टकराकर पलट गई. उन्होंने बताया कि आगे की ओर बैठे यात्री खिड़की से बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि पीछे बैठे यात्री इतने भाग्यशाली नहीं थे. उन्होंने कहा, "हममें से लगभग 20 लोग आगे की खिड़की से कूदकर नाव से बाहर आ गए. पीछे बैठे 15 लोग नाव के अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गई."

निर्मल ने बताया कि उनके करीबी दोस्त मुरुगा प्रभु भी नाव में सवार थे. उन्होंने खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे और उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बाकी दोस्तों ने मिलकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन फंसे होने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका.

यात्रा लावा मोबाइल की ओर से थी ऑर्गेनाइज

निर्मल कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी यह ट्रिप लावा मोबाइल की ओर से ऑर्गेनाइज की गई थी. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत से 110 डिस्ट्रिब्यूटरों और कर्मचारियों का समूह इस यात्रा में शामिल थे.

लावा मोबाइल ने सोशल मीडिया (X) में पोस्ट कर बताया कि उनके कुछ टीम मेंबर नाव में सवार थे. उन्होंने लिखा कि, "हम लगातार अपने लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं. साथ ही हमारी प्राथमिकता हादसे में प्रभावित लोगों के परिवारों को सहायता पहुंचाने की है".


ये भी पढ़ें : वियतनाम नाव हादसा: 15 मृतकों में तमिलनाडु, आंध्र और केरल के नागरिक शामिल; मौसम या लापरवाही? जांच तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >