Sheikh Hasina: फिनलैंड, रूस या UAE… कौन सा देश होगा शेख हसीना का अगला ठिकाना, जानिए क्या है प्लान

Sheikh Hasina:  बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अपना देश छोड़कर भारत आईं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल दिल्ली में हैं. उनकी आगे की योजना क्या है इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है.  अटकलें जलाई जा रही है कि वो रूस, फिनलैंड या यूएई जा सकती है.

Sheikh Hasina: बांग्लादेश से भाग कर भारत आई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना कहां जाएंगी इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ब्रिटेन में पनाह नहीं मिलने और अमेरिका के इनकार के बाद उनके फिनलैंड या खाड़ी देश जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि फिनलैंड की ओर से अभी तक ऐसी किसी जानकारी नहीं मिलने की बात कही गई है. फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. बता दें, बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना भारत में हैं. हिंडन एयर बेस पर सेफ हाउस में वो फिलहाल रह रही हैं.

दूसरे सेफ हाउस की तलाश जारी
बांग्लादेश में हिंसा, आगजनी और तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत आ गई हैं. गाजियाबाद के हिंडन बेस पर उनका विमान लैंड किया था. उसके बाद से ही वो यहां रुकी हुई हैं. भारत से वो अपने लिए किसी और सेफ प्लेस की तलाश कर रही है. इस बीच मंगलवार को उनके लंदन जाने की अटकलें थी, लेकिन ब्रिटेन ने उन्हें फिलहाल पनाह देने से इनकार कर दिया. इसके बाद से वो खुद के लिए दूसरे किसी सेफ हाउस की तलाश में हैं.

हसीना थोड़े और समय के लिए दिल्ली में रहेंगी- सजीब वाजिद
इधर, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना  के बेटे सजीब वाजिद ने कहा है कि वो थोड़े और समय के लिए दिल्ली में ही रहेंगी. अवामी लीग की नेता शेख हसीना सोमवार को दिल्ली के पास एक वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं और बाद में उन्हें कड़ी सुरक्षा के तहत दिल्ली में एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था. हसीना के साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं. मीडिया से बात करते हुए जॉय ने यह भी कहा कि अभी किसी तीसरे देश से शरण मांगने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है.

हसीना की बेटी सायमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है. वहीं उनकी बहन रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीकी ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं. लेकिन ब्रिटेन की ओर से शरण दिए जाने में टालमटोल के बाद हसीना की लंदन यात्रा की योजना फिलहाल अधर में लटक गई है.

राजनीति में आएगा शेख हसीना का परिवार
जर्मन मीडिया ने शेख हसीना के बेटे जॉय से सवाल किया है कि क्या उनकी राजनीति में आने की कोई योजना है, इस जॉय ने कहा कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है. यह तीसरी बार है जब हमारे परिवार के खिलाफ तख्तापलट किया गया है. उन्होंने कहा कि हसीना को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्य पहले से ही लंबे समय से विदेश में रह रहे थे और शेख रेहाना या परिवार के किसी अन्य सदस्य के राजनीति में आने की संभावना नहीं है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: थूक से करता था मसाज, सैलून वाले की घिनौनी करतूत, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की कार्रवाई

Olympics 2024: जानिए क्या है कुश्ती में वेट का खेल, क्यों घोषित हुई Vinesh Phogat, देखे वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >