रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं बीमार, Lungs का कराया कृत्रिम वेंटिलेशन?

व्लादिमीर पुतिन के बीमार होने और उनके वेंटिलेशन की खबर को इसलिए बल दिया जा रहा है, क्योंकि एक तस्वीर रूसी राष्ट्रपति की सामने आयी है, जिसमें उनके गले में चोट के निशान दिख रहे हैं. यूक्रेनी समाचार ने दावा किया है, तास समाचार एजेंसी द्वारा ली गई तस्वीर में पुतिन की गर्दन पर एक अजीब निशान दिख रहा है.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक खबर कुछ दिनों से मीडिया में चल रही हैं. जिसमें दावा किया जा रहा है पुतिन बीमार हैं और उन्होंने फेफड़ों का कृत्रिम वेंटिलेशन कराया है. हालांकि रूस की ओर से इसपर कोई बयान सामने नहीं आया है.

पुतिन के गले में दिखे चोट के निशाना, क्या हैं बीमार

दरअसल व्लादिमीर पुतिन के बीमार होने और उनके वेंटिलेशन की खबर को इसलिए बल दिया जा रहा है, क्योंकि एक तस्वीर रूसी राष्ट्रपति की सामने आयी है, जिसमें उनके गले में चोट के निशान दिख रहे हैं. यूक्रेनी समाचार ने दावा किया है, तास समाचार एजेंसी द्वारा ली गई तस्वीर में पुतिन की गर्दन पर एक अजीब निशान दिख रहा है. यह दावा यूक्रेनी पत्रकार डेनिस कजानस्की के हवाले से किया जा रहा है.

पुतिन के मॉस्को दौरे पर यूक्रेनी राजनेता ने उठाया सवाल

यूक्रेनी राजनेता ओलेक्सी गोनचारेंको ने दावा किया है कि मॉस्को में एक ईस्टर कार्यक्रम के लिए व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का मतलब था, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने बताया, चर्च में वो बहुत अच्छे नहीं लग रहे थे. तस्वीरों में उनकी गर्दन पर एक निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. ओलेक्सी गोंचारेंको ने कहा, संभावना है, वह किसी प्रकार की चिकित्सा प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने वहां क्या किया. हो सकता है कि उन्होंने फेफड़ों के कृत्रिम वेंटिलेशन या कुछ और किया हो.

Also Read: व्लादिमीर पुतिन ने खुद को किया रिजर्व? एक ही कमरे में अधिकारियों के साथ कर रहे काम

पुतिन ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों से मुलाकात की

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के कमान केंद्र का तड़के दौरा किया. यह पिछले दो महीने में उनका दूसरा ऐसा दौरा है. पुतिन ने यह दौरा ऐसे समय किया है जब युद्ध के 14वें महीने होने वाले हैं और माना जा रहा है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिली मदद के सहारे रूस पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >