Russia Ukraine War: पुतिन ने कहा, रूस से सीधे टकराएगा NATO तो दुनिया में मचेगी तबाही

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार नाटो को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस की सेना और नाटो की सीधी टक्कर होती हो तो पूरी दुनिया में तबाही आ सकती है. पुतिन ने कहा कि नाटो सैनिकों का किसी भी तरह से सीधी जंग दुनिया के लिए तबाही ला देगा.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है. पुतिन ने कहा है कि रूस के साथ नाटो सैनिकों का किसी भी तरह से सीधी जंग दुनिया के लिए तबाही ला देगा. गौरतलब है कि बीते 8 महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. रूसी सेना लगातार राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में रॉकेटों और मिसाइलों से हमला कर रही है.

नोटो ने की अहम बैठक: दरअसल, गुरुवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने एक अहम बैठक की थी. बैठक नाटो ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए परमाणु हमलों की धमकियों वाली बात को लेकर चर्चा की गई. बता दें, पूरी दुनिया को इस बात की चिंता सता रही है कि यूक्रेन के खिलाफ कहीं रूस परमाणु बम से हमला न कर दे. 

नाटो देश करने वाले युद्धाभ्यास: नाटो देश अगले सप्ताह परमाणु युद्ध अभ्यास करने की योजना बना रहा है. ब्रसेल्स स्थित मुख्यालय में नाटो के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यह बात हुई. हालांकि यह बैठक साल में एक या दो बार ही होती है लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे तनाव को देखते हुए यह बैठक आयोजित की गई. 

नाटो को लेकर सतर्क है रूस: रूस ने यूक्रेन पर हमला इसलिए किया था क्योंकि यूक्रेन नाटो में शामिल होने की कवायद कर रहा था. दरअसल, रूस नहीं चाहता था कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा बने. अगर यूक्रेन नाटो का हिस्सा होता तो सदस्य देश रूस के खिलाफ जाकर यूक्रेन की रक्षा करने को बाध्य होते. ऐसे में रूस का सीधी तौर पर नाटो देशों से टकराव होता. इसी कारण रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हमला बोल दिया. 

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: वैश्विक ऊर्जा खपत में 25 फीसदी तक बढ़ जाएगी भारत की हिस्सेदारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >