Russia Ukraine War: रूसी हमले के बाद यूक्रेन में ब्लैक आउट, एक लाख से अधिक घरों में छाया अंधेरा

यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब आठ महीने होने के बीच रूस ने यूक्रेन भर में बिजली स्टेशनों, जल आपूर्ति प्रणालियों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया, रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला शुरू किया.

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में ब्लैक आउट की स्थिति बन गयी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि एक लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है. यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हजारों लोगों के दिन की शुरुआत बिजली कटौती की समस्या के साथ हुई.

रूस ने यूक्रेन की बिजली, पानी और अन्य बुनियादी ढाचे पर भी किया हमला

यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब आठ महीने होने के बीच रूस ने यूक्रेन भर में बिजली स्टेशनों, जल आपूर्ति प्रणालियों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया, रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला शुरू किया.

यूक्रेन का दावा, रूस के 18 मिसाइल को मार गिराया

यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि उसने हवा और समुद्र से दागी गई 33 मिसाइलों में से 18 को नष्ट कर गिरा दिया. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर कहा कि शनिवार सुबह राजधानी को निशाना बनाकर दागे गए कई रॉकेट नष्टर कर दिए.

Also Read: Russia Ukraine War: भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह, एडवाइजरी जारी

रूस ने अपने कब्जे वाले यूक्रेन के क्षेत्रों में लगाया मार्शल लॉ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है. रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां भी प्रदान कर दीं. इस दौरान रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले इलाकों को आम लोगों से खाली करा लिया. दक्षिणी शहर खेरसॉन में यूक्रेन के जवाबी हमले के साथ ही 250000 से अधिक लोगों, उद्योगों और एक प्रमुख बंदरगाह वाले शहर में यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई सर्दियों में भी जारी रहने की आशंका है.

Also Read: ‍Bihar के छात्र जो यूक्रेन में पा रहे थे शिक्षा अब इन देशों से पूरा करेंगे कोर्स, जानें क्या है प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >