Kyiv: A Ukrainian soldier walks past debris of a burning military truck, on a street in Kyiv, Ukraine, Saturday, Feb. 26, 2022. Russian troops stormed toward Ukraine’s capital Saturday, and street fighting broke out as city officials urged residents to take shelter. AP/PTI(AP02_26_2022_000137B)
Copied link
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट LIVE Updates: रूस और यूक्रेन का युद्ध आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया है. यूक्रेनी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराये हैं. हर पल के अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ
1:16 AM. 9 Mar 221:16 AM. 9 Mar
कीव के पास बिखरे हैं युद्ध के निशान, नागरिकों को बाहर निकाला गया
रूसी हमले से इरपिन शहर बिलकुल बर्बाद हो गया है और वहां की जमीन पर गोलियां और हथियार बिखरे पड़े हैं. नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
11:38 PM. 8 Mar 2211:38 PM. 8 Mar
410 भारतीयों को आज दो विमानों में रोमानिया से एयरलिफ्ट किया गया
410 भारतीयों को आज दो विमानों में रोमानिया से एयरलिफ्ट किया गया है. यह जानकारी सिविल एविशन मंत्रालय की ओर से दी गयी है.
11:38 PM. 8 Mar 2211:38 PM. 8 Mar
यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने कहा-जेलेंस्की युद्ध रोकें
यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने जेलेंस्की से कहा है कि वे अहंकार छोड़ें और युद्ध रोकें. वहीं जेलेंस्की ने कहा है कि हम अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं.
11:38 PM. 8 Mar 2211:38 PM. 8 Mar
यूक्रेन का दावा-रूस के 80 हेलीकॉप्टर मार गिराए
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच आज यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 80 हेलीकॉप्टर और 303 टैंक को मार गिराया है. वहीं यूक्रेन के कई शहरों में रूस का हमला जारी है.
7:41 PM. 8 Mar 227:41 PM. 8 Mar
सुमी में रूसी सेना ने गिराए 500KG के बम, 18 की मौत
यूक्रेनी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराने का काम किया है. इस हमले में 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई. यहां चर्चा कर दें कि सुमी यूक्रेन का वहीं शहर है जहां करीब 700 भारतीय छात्र अभी भी फंसे हैं.
7:41 PM. 8 Mar 227:41 PM. 8 Mar
यूक्रेन के शहर सूमी पर बमबारी, 9 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के शहर सूमी पर रूस की ओर से बमबारी की गई है जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है. यूक्रेन में आज 13वें दिन भी जंग जारी है.
6:47 PM. 8 Mar 226:47 PM. 8 Mar
राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा-रूस के बिना ‘स्थाई शांति’ की बात करना असंभव
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों(France President Macron) ने कहा है कि रूस के बिना ‘स्थाई शांति’ की बात करना असंभव है.
6:47 PM. 8 Mar 226:47 PM. 8 Mar
मैं कीव में ही हूं…कहीं छिपा नहीं : जेलेंस्की
13वें दिन का युद्ध जारी है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि मैं कीव(Kiev) में ही हूं…कहीं छिपा नहीं.
6:47 PM. 8 Mar 226:47 PM. 8 Mar
खारकीव में रूसी एयरस्ट्राइक के चलते 8 लोगों की मौत, 200 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया
यूक्रेन ने कहा है कि खारकीव(Kharkiev) में रूसी एयरस्ट्राइक में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 200 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है.
6:47 PM. 8 Mar 226:47 PM. 8 Mar
सुमी में फंसे हैं भारतीय छात्र
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि भारत ने सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए सुरक्षित तथा निर्बाध मार्ग की मांग की है. दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद, सुमी(Sumi) में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया.
6:18 PM. 8 Mar 226:18 PM. 8 Mar
रूस ने अब तक 202 स्कूलों और 34 अस्पतालों पर बम गिराए
यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अब तक 202 स्कूलों और 34 अस्पतालों पर बम गिराए हैं.
6:18 PM. 8 Mar 226:18 PM. 8 Mar
रूसी विमानों ने रातभर शहरों पर बम बरसाए
रूसी विमानों ने रातभर पूर्वी और मध्य यूक्रेन के शहरों पर बम गिराए. यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कीव के उपनगरों में भी गोलाबारी हुई. खबरों की मानें तो जाइतोमिर में तेल डिपो पर मिसाइल से हमला किया गया है.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
रूस के खिलाफ लड़ने वाले भारती वॉलंटियर
यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि रूस के खिलाफ लड़ने वाले भारती वॉलंटियर भी हैं.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
बमबारी रुकने के बाद आएगा यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि बमबारी रुकने के बाद यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र का शव आएगा.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
खारकीव में मारा गया रूसी जनरल
रूस और यूक्रेन के बीच 13वें दिन की जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा किया गया है. यूक्रेनी सेना के खुफिया विभाग की ओर से कहा गया है कि खारकीव में उसने रूसी जनरल को मार गिराया है.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
इन पांच शहरों में रूस ने की सीजफायर की घोषणा
रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में सीजफायर की घोषणा की है. इसमें कीव, चेर्निहाइव, सूमी, खारकीव और मारियूपोल शामिल हैं.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
सुरक्षाबलों के $1,000 का अतिरिक्त भुगतान
यूक्रेन मार्शल लॉ के तहत सिपाहियों, पुलिस, नेशनल गार्ड और अन्य सैन्य व आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को $1,000 मासिक भुगतान करने की घोषणा की गई है. यूक्रेनी मीडिया ने इस बाबत जानकारी दी है. बताया गया है कि सरकार ने ये फैसला किया है.
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
ये भी जानें
-तुर्की ने इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक की घोषणा की, करेगा मध्यस्थता
-चीन बोला, हम जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने को तैयार, चीन-रूस की दोस्ती चट्टान की तरह पक्की
-इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में रूस-यूक्रेन मामले पर सुनवाई, याचिका को रूस ने किया खारिज
4:59 PM. 8 Mar 224:59 PM. 8 Mar
यूक्रेन से 20,000 छात्र लौटे भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद में कहा कि हम यूक्रेन से 20,000 से अधिक भारतीयों की सुरक्षित वापसी कराने में कामयाब रहे हैं. हमने अन्य देशों के नागरिकों की भी उनके देश पहुंचने में मदद की. यह महत्वपूर्ण है कि कोई भी मानवीय कार्रवाई हमेशा तटस्थता, निष्पक्षता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित हो.
1:43 PM. 8 Mar 221:43 PM. 8 Mar
ज़ेलेंस्की का यूके की संसद को संबोधन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस ऑफ़ कॉमन्स को संबोधित करेंगे.
1:43 PM. 8 Mar 221:43 PM. 8 Mar
रूस पर और बढ़ा पाबंदियों का दायरा
जापान ने भी रूस पर पाबंदी लगाने का काम किया है. जापान ने रूस को तेल शोधन उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. जापान ने इस बाबत कहा है कि वह अब रूस को तेल शोधन के उपकरण मुहैया नहीं कराएगा.
1:43 PM. 8 Mar 221:43 PM. 8 Mar
रूस के विदेश मंत्री से होगी यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा से मुलाकात
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा की ओर से जानकारी दी गई है कि वह गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मुलाकात करेंगे और यूक्रेनी और रूसी राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत का प्रस्ताव देंगे. क्योंकि वहां पुतिन ही हैं जो कि अंतिम निर्णय लेने का काम करते हैं.
1:43 PM. 8 Mar 221:43 PM. 8 Mar
क्या सीरियाई लड़ाके भर्ती कर रहा रूस
पेंटागन ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया गया है. यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि पेंटागन के अनुसार अब रूस यूक्रेन के खिलाफ चल रही जंग में सीरियाई लड़ाकों की भर्ती करने में लगा है.
मुख्य बातें
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट LIVE Updates: रूस और यूक्रेन का युद्ध आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया है. यूक्रेनी सरकार की ओर से दावा किया गया है कि सुमी में रूसी सेना ने देर रात रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराये हैं. हर पल के अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ