Mariupol : Mariana Vishegirskaya stands outside a maternity hospital that was damaged by shelling in Mariupol, Ukraine, Wednesday, March 9, 2022. Vishegirskaya survived the shelling and later gave birth to a girl in another hospital in Mariupol. AP/PTI(AP03_13_2022_000158B)
Copied link
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से यूक्रेन को 4 करोड़ डॉलर दिया जायेगा. युद्ध रोकने के लिए इस्राइल रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हो गया है.
12:32 PM. 15 Mar 2212:32 PM. 15 Mar
यूक्रेन का दावा
यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 100 सैनिक मार गिराए हैं जबकि 6 गाड़ियां तबाह कीं हैं.
12:32 PM. 15 Mar 2212:32 PM. 15 Mar
रूस के पास सिर्फ 10 दिन का गोला-बारूद होने का दावा
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आज 20वां दिन है. इस बीच अमेरिका के एक पूर्व सैन्य जनरल ने दावा किया है कि रूस के पास महज 10 दिन का ही गोला-बारूद शेष है. यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर बेन होजेस ने दावा करते हुए कहा कि रूस के पास गोला-बारूद और सैन्य शक्ति खत्म हो रही है. रूस को उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेन इतने दिन तक उसके सामने टिक सकता है.
3:57 AM. 15 Mar 223:57 AM. 15 Mar
सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से यूक्रेन को 4 करोड़ डॉलर देगा UN
सेंट्रल इमरजेंसी रस्पांस फंड से यूक्रेन को संयुक्त राष्ट्र 4 करोड़ डॉलर की मदद देगा. यह राशि मानवीय सहायता के लिए दी जायेगी. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतरेस ने कहा है कि ये पैसे यूक्रेन के लाखों लोगों के लिए हैं, ताकि कोई भूख से न मरे. लोगों तक पेयजल एवं औषधि की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.
3:57 AM. 15 Mar 223:57 AM. 15 Mar
यूक्रेन में युद्ध ‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’: रेड क्रॉस
रेड क्रॉस के एक शीर्ष अधिकारी ने यूक्रेन में युद्ध को ‘किसी बुरे सपने से कम नहीं’ बताया है. संस्था ने देश छोड़कर जाने वालों के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है. एसोसिएटेड प्रेस ने यह रिपोर्ट दी है.
3:57 AM. 15 Mar 223:57 AM. 15 Mar
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चौथे दौर की वार्ता जारी
रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की वार्ता जारी है. कीव के एक वार्ताकार के हवाले से एएफपी ने यह जानकारी दी है. बताया गया है कि युद्ध के 19वें दिन वार्ता से समाधान का रास्ता निकालने की कोशिशें जारी हैं.
3:57 AM. 15 Mar 223:57 AM. 15 Mar
जंग रोकने के लिए इस्राइल करेगा मध्यस्थता
रूस-यूक्रेन युद्ध के 19वें दिन अच्छी खबर आयी है. खबर है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए इस्राइल मध्यस्थता कर सकता है. यूक्रेन की तरफ से यह खबर आयी है. बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की यहूदी मूल के हैं.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन से लौटे छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए सरकार
राज्यसभा में सोमवार को कई सदस्यों ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय छात्रों का मुद्दा उठाया और सरकार से मांग की कि उनकी पढ़ाई पूरी करने में मदद के लिए वह उपयुक्त कदम उठाए. बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई से पैदा हुए हालात के मद्देनजर बड़ी संख्या में वहां से भारतीय छात्रों को वापस लाने की जरूरत पड़ी.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन में प्रसूति वार्ड पर रूस की बमबारी के बाद गर्भवती महिला, गर्भस्थ शिशु की मौत
यूक्रेन के प्रसूति अस्पताल पर रूस के बम विस्फोट के बाद एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। एक स्ट्रेचर पर महिला को एम्बुलेंस में ले जाने की तस्वीरें दुनिया भर में प्रसारित हुई थीं, जो मानवता के सबसे मासूम निरीह प्राणी पर भयावहता का प्रतीक थीं. अस्पताल पर हमले के बाद एपी पत्रकारों द्वारा बुधवार को शूट किए गए वीडियो और तस्वीरों में महिला को खून से लथपथ पेट के निचले हिस्से को सहलाते हुए देखा गया था.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घायल लोगों से मुलाकात की
अस्पताल में जाकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घायल लोगों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. इस दौरान घायलों से जेलेंस्की ने बात की और उनका हाल जाना.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
रूसी सैनिकों के ताजा एयर स्ट्राइक में एक की मौत, कई घर तबाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के मायकोलाइव ओब्लास्ट में रूसी सैनिकों ने एयर स्ट्राइक की जिसमें एक की मौत हुई है. हमले में कई घर तबाह हुए हैं.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
पुतिन से सीधी मुलाकात करने का अनुरोध
जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सीधी मुलाकात करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि अगर आप हमारे हवाई क्षेत्र को बंद नहीं करते हैं तो यह कुछ ही समय की बात है कि रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र पर गिरेंगी. नाटो देशों के नागरिकों के घरों पर गिरेंगी.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
हमले पड़ोसी देशों तक बढ़ सकते हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगाह किया कि हमले पड़ोसी देशों तक बढ़ सकते हैं. रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य अड्डे पर रूसी मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गयी. यह सैन्य अड्डा यूक्रेन और नाटो देशों के बीच सहयोग का अहम केंद्र था. इससे यह आशंका पैदा हो गयी है कि नाटो देश लड़ाई में शामिल हो सकते हैं.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
पश्चिमी यूक्रेन पर रूस के हमले तेज होने के बीच वार्ता बहाल होने की उम्मीद
युद्धग्रस्त यूक्रेन ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि रूस के साथ नए सिरे से कूटनीतिक वार्ता से और अधिक नागरिकों को निकाले जाने का रास्ता खुल सकता है. इससे एक दिन पहले मॉस्को ने पोलैंड की सीमा के समीप स्थित इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी. यूक्रेन के नेता ने आगाह किया कि हमले पड़ोसी देशों तक बढ़ सकते हैं.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
रूस में सोशल मीडिया मंच, तमाम ऐप की पहुंच सीमित करना जारी
यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश में सोशल मीडिया मंच तथा अन्य ऐप की पहुंच को सीमित करने का काम शुरू कर दिया था और अब विरोध में लगातार उठ रही आवाजों को दबाने के लिए तमाम प्रतिबंध लगाए रहे हैं. हालांकि, रूसी खोजी पत्रकार आंद्रेई सोलातोव ने आगाह किया है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पश्चिमी प्रौद्योगिकी कम्पनियों के उसके साथ संबंध तोड़ने से फायदा पुतिन का ही ज्यादा होगा.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन का दावा
यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि जंग में लड़ने सीरिया और सर्बिया से लड़ाके रूस भेज रहा है.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन का समुद्री व्यापार रोकने की तैयारी में रूस
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि रूसी सेना काले सागर में मौजूद यूक्रेनी तट का रास्ता रोकने में जुटी हुई है. ऐसा करने से यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार से कट जाएगा.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
जेंलेंस्की की NATO को चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 19वें दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेंलेंस्की ने सोमवार सुबह एक चेतावनी जारी की है. उन्होंने नाटो देशों को आगाह करते हुए उनसे उचित कदम उठाने के लिए कहा है. यही नहीं जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यदि नाटो ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया तो रूस उसके सदस्य देशों को निशाने पर लेगा और उनपर मिसाइल से हमला कर देगा.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
खारकीव में भारी बमबारी जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के खारकीव शहर में रूसी सेना भारी बमबारी कर रही है. आपको बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 19वां दिन है.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
24 में 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट
यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसने 13 मार्च को रूसी सेना के 4 प्लेन और 3 हेलिकॉप्टर मार गिराये हैं. हमला एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल से किया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर रूसी सेना हवाई हमले कर रही है. 24 में 19 इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है.
7:44 PM. 14 Mar 227:44 PM. 14 Mar
यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर रूस का मिसाइल अटैक
रूस की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने यूक्रेन के मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर 30 से ज्यादा मिसाइल हमले किये हैं जिसमें 180 से ज्यादा ऐसे विदेशी लड़ाके मारे गए हैं. मारे गये लड़ाके यूक्रेन की ओर से जंग लड़ रहे थे. रूस की ओर से यह हमला पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य ठिकाने पर किया.
12:49 PM. 14 Mar 2212:49 PM. 14 Mar
यूक्रेनी सेना ने रूस के 74 विमान और 86 हेलिकॉप्टर मार गिराए
यूक्रेन के रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि 24 फरवरी से रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से 13 मार्च की सुबह छह बजे तक यूक्रेनी बलों ने रूस के 74 विमान और 86 हेलिकॉप्टर मार गिराए हैं. इसके अलावा रूस के 374 टैंक भी नष्ट किए जा चुके हैं. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस युद्ध में अब तक रूस के 12,500 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं.
12:49 PM. 14 Mar 2212:49 PM. 14 Mar
यूक्रेन में अब तक 596 नागरिक मारे गये
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक 596 नागरिकों की मौत हो चुकी है और कम से कम 1,067 लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से रविवार को बताया गया कि मारे गए लोगों में से 43 और घायलों में 57 बच्चे शामिल हैं.
12:49 PM. 14 Mar 2212:49 PM. 14 Mar
रुसी हवाई हमले में पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे को बनाया गया निशाना
रूस ने नाटो सदस्य पोलैंड से सटे यूक्रेन की पश्चिम सीमा पर एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर मिसाइल दागी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गयी. यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गयीं. इसका उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है.
मुख्य बातें
रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट Updates : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की है कि सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड से यूक्रेन को 4 करोड़ डॉलर दिया जायेगा. युद्ध रोकने के लिए इस्राइल रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हो गया है.