रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, चर्च को बनाया गया निशाना, पुलिस चौकी पर गोलीबारी, 15 से ज्यादा की मौत

रूस के दागिस्तान में हुए आतंकी हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. आतंकियों ने चर्च के अलावा पुलिस चौकी पर गोलीबारी की है. जानें दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने क्या बताया

रूस के दक्षिणी दागिस्तान क्षेत्र में आतंकवादी हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने 15 से अधिक पुलिस अफसरों और एक पादरी समेत कई आम नागरिकों की हत्या कर दी है. दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव की ओर से यह जानकारी दी गई है. उनके द्वारा सोमवार तड़के एक वीडियो बयान जारी किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स चर्च के अलावा एक यहूदियों के पूजा करने की जगह और पुलिस चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई.

रूस के नेशनल काउंटर टेररिस्ट कमेटी ने बताया कि हमला मुख्य रूप से मुस्लिम क्षेत्र में किया गया जहां, आतंकी गतिविधि पहले देखने को मिल चुकी है. इलाके में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है.

क्या बताया दागिस्तान के मंत्री ने

दागिस्तान के एक मंत्री के द्वारा आतंकी हमले को लेकर बताया गया कि हथियार लिए लोगों के ग्रुप ने कैस्पियन सागर के करीब स्थित डर्बेंट शहर में एक यहूदियों के पूजा करने की जगह और एक चर्च पर हमला किया. रूस के सरकारी मीडिया के अनुसार, चर्च और यहूदी स्थल दोनों में आग लग गयी. दागिस्तान की राजधानी मखचकला में एक चर्च और एक टैफिक पुलिस चौकी पर भी हमले की ऐसी ही खबरें मिली हैं.

Read Also : Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में जापानी नागरिकों को लेकर जा रही गाड़ी पर हमला, 2 लोगों की मौत, आतंकी भी ढेर

विदेश में रची गई हमले की साजिश

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने आतंकवादी शामिल थे. किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘तास’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दागिस्तान के एक अधिकारी को, हमलों में उसके बेटों के शामिल होने के संदेह में हिरासत में लिया है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि हमलों की साजिश विदेश में रची गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >