रूस में विमान दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, मृतकों में वैग्नर ग्रुप के प्रमुख भी शामिल

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने आपात अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे. रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं.

रूस में एक निजी विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी. माना जा रहा है कि मृतकों में निजी सेना ‘वैग्नर ग्रुप’ के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि विमान निजी सैन्य कंपनी वैग्नर के संस्थापक प्रीगोझिन का था.

विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने आपात अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे. रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं.

विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था

बताया जा रहा है कि विमान मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था और राजधानी से 100 से अधिक किलोमीटर दूस त्वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उड़ान संबंधी डेटा के अनुसार, निजी विमान ने बुधवार शाम को मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया. संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था.

Also Read: रूस का मिशन मून फेल, चांद पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ लूना-25 अंतरिक्ष यान

क्या है वैग्नर ग्रुप

यूक्रेन में रूस की सेना के साथ युद्ध लड़ने वाली प्रीगोझिन की निजी सेना वैग्नर ने जून में रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कुछ वक्त के लिए सशस्त्र विद्रोह कर दिया था. क्रेमलिन ने कहा था कि प्रीगोझिन को बेलारूस निर्वासित किया जाएगा और उनके लड़ाके या तो सेवानिवृत्त हो जाएंगे, उनके साथ चले जाएंगे या रूसी सेना में शामिल हो जाएंगे.

इसी महीने एक और रूसी विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

रूस के अधिकार क्षेत्र वाले क्रीमिया की सीमा से सटे एक क्षेत्र में उतरने का प्रयास करते समय रूसी सेना का एक प्रशिक्षण जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. चेकोस्लोवाकिया निर्मित एल-39 क्रास्नोडार क्षेत्र में तीन दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुआ दूसरा सैन्य विमान था. इससे पहले कैलिनिनग्राद एक्सक्लेव में एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई थी.

इसी महीने श्रीलंका में भी वायुसेना का विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

श्रीलंकाई वायुसेना का चीन निर्मित प्रशिक्षण विमान 7 अगस्त को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे पायलट और एक अन्य अधिकारी की मौत हो गयी थी. श्रीलंका की वायुसेना के कमांडर एयर मार्शल उदेनी राजपक्षे के हवाले से ‘डेली मिरर’ वेबसाइट ने अपनी खबर में कहा कि प्रशिक्षण के लिये इस्तेमाल होने वाला विमान पीटी-6 त्रिंकोमाली स्थित वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >