Russia Earthquake Video: भूकंप के झटकों से कांप उठी रूस की धरती, देखिए इस दिल दहला देने वाला वीडियो

Russia Earthquake Video: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना भयानक था कि इमारतें हिलने लगीं. जिसके कई सारे वीडियो सामने आ रहे हैं. वीडियो में लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

मुस्कान कुमारी

Russia Earthquake Video: रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 8.8 बताई जा रही है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 74 किलोमीटर की गहराई में बताया है. भूकंप रूस के पेट्रोपावलोवस्क से 136 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में आया था. भूकंप के कारण रूस, जापान, हवाई, गुआम और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. कई दशकों बाद रूस में ऐसा भयानक भूकंप देखने को मिला है. भूकंप इतना भयानक था कि इमारतें हिलने लगीं. इसके वीडियो भी सामने आए हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर कई सारे यात्री खड़े होकर विमान के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. तभी अचानक से आए भूकंप के कारण धरती हिलने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल छा जाता है. इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी यात्रियों अपने-अपने सामान को लेकर इधर-उधर भागते हुए दिखा जा सकता हैं. इसके अलावा वीडियो में कुछ लोग इस भयानक मंजर का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए भी दिखा जा सकता है.

यह भी पढ़े: Russia Earthquake Video: भूकंप के झटके से हिलने लगीं इमारतें, डरावने वीडियो वायरल | Russia Earthquake Video Buildings shaking Watch

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >