पाकिस्तान पर भड़का रूस, विरोधी लेख और प्रोपेगेंडा फैलाने का लगाया आरोप, पाकिस्तानी जनता से की खास अपील

Russia blasts over Pakistan: रूस ने पाकिस्तान के एक अखबार की रिपोेर्टिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है. उसने अखबार पर रूस विरोधी और पश्चिमी प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया. इस अखबार का मुख्यालय वाशिंगटन में है.

Russia blasts over Pakistan: रूस ने पाकिस्तान के एक अखबार पर कड़ा रुख अपनाया है. उसने रूस विरोधी नीति के तहत की टिप्पणियों पर अपना पक्ष रखा है, साथ ही पाकिस्तानी जनता से अन्य स्रोतों से भी वाकिफ रहने का आग्रह किया है. रूस के पाकिस्तान स्थित दूतावास ने पेशावर के अंग्रेजी अखबार द फ्रंटियर पोस्ट की कड़ी आलोचना की है. दूतावास ने इस अखबार पर “रूस-विरोधी लेखों की श्रृंखला” चलाने और मॉस्को के खिलाफ “पश्चिमी प्रोपेगेंडा” फैलाने का आरोप लगाया है. दूतावास ने यह भी बताया कि द फ्रंटियर पोस्ट की वैश्विक समाचार सेवा का मुख्यालय वाशिंगटन में स्थित है.

गुरुवार को जारी एक बयान में रूसी दूतावास ने कहा कि अखबार के अंतरराष्ट्रीय समाचार अनुभाग को एक अमेरिकी प्रभाव वाले संपादकीय दल द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो “हमेशा रूस-विरोधी लोगों और रूस की विदेश नीति के आलोचकों” को प्राथमिकता देता है. दूतावास ने कहा कि अखबार में ऐसा कोई लेख ढूंढना मुश्किल है जो रूस या उसके नेतृत्व के बारे में तटस्थ या सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हो. बयान में कहा गया, “हाल के समय में अखबार के अंतरराष्ट्रीय सेक्शन में ऐसा एक भी लेख नहीं मिला है जो रूस या उसके नेतृत्व को सकारात्मक या कम से कम तटस्थ रूप में प्रस्तुत करता हो.”

‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि राजनीतिक पक्षपात ’

दूतावास ने कहा कि रूस-विरोधी रिपोर्टों का लगातार प्रकाशन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं, बल्कि राजनीतिक पक्षपात को दर्शाता है. बयान में कहा गया, “ये रूस-विरोधी लेखों की बाढ़ केवल पश्चिमी प्रोपेगेंडा पर आधारित हैं और जिनमें कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण नहीं दिया गया है. ये रिपोर्ट्स यह सोचने पर मजबूर करती है कि संपादकीय नीति राजनीतिक पक्षपात पर आधारित है न कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर.”

अफगानिस्तान की मॉस्को यात्रा की रिपोर्टिंग नहीं

दूतावास ने यह भी उल्लेख किया कि द फ्रंटियर पोस्ट के पास अफगानिस्तान पर पूरा एक सेक्शन है, उसमें इसने 7 अक्टूबर को आयोजित मॉस्को फॉर्मेट ऑफ कंसल्टेशन ऑन अफगानिस्तान को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया, जबकि इसे अन्य क्षेत्रीय मीडिया ने व्यापक रूप से कवर किया. दूतावास ने कहा, “यह रवैया पश्चिमी देशों के संपादकीय टीम के रूस-विरोधी चरित्र को और उजागर करता है.”

रूसी अर्थव्यवस्था पर तथ्यात्मक रूप से गलत

रूसी मिशन ने अखबार पर यह भी आरोप लगाया कि वह रूस की कमजोर अर्थव्यवस्था और प्रतिबंधों के प्रति संवेदनशीलता जैसे पश्चिमी दावों को दोहरा रहा है. इन्हें दूतावास ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया. दूतावास ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2024 में रूस की जीडीपी 4.1 प्रतिशत बढ़ी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और बेरोजगारी दर 2.5 प्रतिशत रही. बयान में कहा गया, “ढहती हुई अर्थव्यवस्था वाले देश के लिए ये काफी अजीब संकेतक हैं.”

इसके अलावा दूतावास ने रूस की हालिया सैन्य उपलब्धियों जैसे बुरेवस्तनिक क्रूज़ मिसाइल और पोसाइडन अंडरवाटर व्हीकल के परीक्षण को उसकी रणनीतिक क्षमता के प्रमाण के रूप में पेश किया. अंत में दूतावास ने पाकिस्तानी जनता से अपील की, “हम पाकिस्तानी जनता से आग्रह करते हैं कि वे जानकारी के लिए विभिन्न स्रोतों से जानकारी लें और उन प्रकाशनों पर भरोसा न करें जो विदेशी प्रायोजकों के संदिग्ध हितों की सेवा करते हैं.”

ये भी पढ़ें:-

अमेरिका दमिश्क एयरबेस पर बढ़ा रहा सैनिकों की मौजूदगी, इजराइल-सीरिया समझौते की होगी निगरानी, रिपोर्ट में खुलासा

बगीचे में कर रहा था खुदाई, मिला 70895600 रुपए का खजाना; सरकार ने कहा- ‘रख लो पूरा

चीन के डिजिटल हथियार की खुल गई पोल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे दबाया जाता है सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >