Russia Ukraine War : पीएम मोदी की वापसी के बाद रूस ने यूक्रेन पर किया अबतक का सबसे बड़ा हमला, दागी मिसाइलें

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है. इसके संबंध में यूक्रेन की वायुसेना ने जानकारी दी है.

Russia Ukraine War : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों यूक्रेन के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने शांति की बात की. इस बीच खबर है कि रूस की सेना ने सोमवार को तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया. देश के कई इलाकों को टारगेट किया गया. यूक्रेन की वायुसेना की ओर से यह जानकारी दी गई है. यह हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ जो जारी है.

यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में सबसे बड़ा हमला यह लग रहा है जिसका टारगेट एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर था. वायुसेना के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर रूसी ड्रोन के कई ग्रुप बढ़ रहे थे, जिसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गईं. राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गई और शहर के कुछ इलाकों में बिजली बिजली कट गई.

युद्ध से जर्जर देश में चारों तरफ उदासी

यूक्रेन के 33वें स्वतंत्रता दिवस पर गत शनिवार को किसी तरह की आतिशबाजी, परेड या संगीत कार्यक्रम नहीं हुआ क्योंकि रूस द्वारा उसके ऊपर किए गए आक्रमण के 30 माह पूरे हो चुके हैं. युद्ध से जर्जर देश में चारों तरफ उदासी भरा माहौल नजर आया. यूक्रेनी लोगों ने युद्ध में मारे गए नागरिकों और सैनिकों को याद किया और स्वतंत्रता दिवस मनाया. यूक्रेनी लोगों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को बधाई दी और देश की रक्षा में खड़े सैनिकों को धन्यवाद दिया.

Read Also : PM Modi in Ukraine: यूक्रेन में पीएम मोदी पर खतरे को SPG ने भांपा, बुलेट रजिस्टैंट शील्ड कर दी तैनात

रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत की थी पीएम मोदी ने

पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे. पीएम मोदी ने अपने दौरे में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान पर बातचीत की थी. किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यूक्रेन यात्रा थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >