वैगनर आर्मी की बगावत पर भड़के पुतिन, कठोर से कठोर सजा देने की दी चेतावनी, कहा- येवगेनी ने घोंपा पीठ में छुरा

रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया है. वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन का कहना है कि उनके 25000 हजार मरने मारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रिगोजिन का कहना है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं.

रूस पर मंडराने लगा है गृहयुद्ध का खतरा. रूस की प्राइवेट सेना वैगनर ने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वैगनर ने संकट की घड़ी में पीठ पर छुरा घोंपा है. पुतिन ने यह भी कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है. ऐसे में उन्हें वैगरन आर्मी की ओर से बगावत की उम्मीद नहीं थी. हालांकि इन घटनाओं के बीच रूसी राष्ट्रपति ने वैगनर प्रमुख की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया है.वहीं पुतिन ने यह भी कहा कि वैगनर प्रमुख ने निजी महत्वाकांक्षा के चलते रूस के साथ विश्वासघात किया है. यह विद्रोह रूस के लिए घातक है.

https://twitter.com/vicktop55/status/1672507014600179714

आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है वैगनर
वहीं, रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया है. वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन का कहना है कि उनके 25000 हजार मरने मारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रिगोजिन का कहना है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं. वैगनर समूह का दावा है कि कई अहम सैन्य  ठिकानों पर वैगनर समूह ने कब्जा कर लिया है.

रूस के रक्षा मंत्री को पद से हटाने के विरोध में सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने वाले निजी सेना वैग्नर के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन ने दावा किया कि वह और उनके लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार कर रूस के एक अहम शहर पहुंच गए हैं. प्रीगोझिन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोस्तोव-ओन-डॉन में स्थित रूसी सैन्य मुख्यालय में खड़े नजर आ रहे हैं. यह मुख्यालय यूक्रेन में युद्ध पर नजर रखता है. प्रीगोझिन ने दावा किया कि उनके बलों ने शहर में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों को अपने कब्जे में ले लिया है.

भाइयों के साथ विश्वासघात है बगावत- पुतिन
पुतिन ने कहा, पश्चिम के खिलाफ हमारे लोगों की लड़ाई में एकता की आवश्यकता है. ये बगावत हमारे भाइयों के साथ विश्वासघात हैं. हमारे लोगों की पीठ पर हमला है, जैसा 1917 में हुआ था. जब हमारा देश बंटा था. हम ऐसा नहीं होने देंगे. यह एक आंतरिक विश्वासघात है. रूसी राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान ही वैगनर लड़ाकों के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि वे रोस्तोव में आर्मी हेडक्वार्टर के अंदर हैं. रोस्तोव शहर पर वैगनर लड़ाकों ने कब्जे का दावा किया है. प्रिगोझिन का एक वीडियो भी सामने आया है.

मॉस्को की बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रीगोझिन के बगावती कदम के बाद रूस की सुरक्षा सेवाओं ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वहीं, राजधानी मॉस्को और रोस्तोव-ऑन-डॉन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें, प्रीगोझिन के बगावत का ऐलान करने के कारण यूक्रेन में रूस का अभियान भी प्रभावित हो सकता है. वैग्नर बलों ने यूक्रेन युद्ध में अहम भूमिका निभाई है.  बखमूत शहर पर कब्जा करने में इनका अहम योगदान रहा है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >