ट्रंप के जाते ही पुतिन पहुंचे चीन, जिनपिंग के साथ की अहम बैठक, किस बात पर हुई चर्चा?

Putin China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा के कुछ दिन बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की. दोनों नेताओं ने ईरान, यूक्रेन युद्ध, व्यापार और वैश्विक हालात पर विस्तार से चर्चा की.

Putin China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बीजिंग यात्रा के कुछ ही दिनों बाद चीन और रूस के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बुधवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंक और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीजिंग में अहम बैठक की. दोनों नेताओं के बीच हुई इस वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा ईरान संकट, यूक्रेन युद्ध, वैश्विक व्यापार और अंतरराष्ट्रीय हालात जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले 14 और 15 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर पहुंचे थे. उस दौरान ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच भी ईरान, यूक्रेन युद्ध, व्यापारिक तनाव और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हालात पर लंबी बातचीत हुई थी. ऐसे में ट्रंप की यात्रा के तुरंत बाद पुतिन का बीजिंग पहुंचना वैश्विक राजनीति के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है.

ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में हुआ औपचारिक स्वागत

बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई. रूस के राष्ट्रपति मंगलवार रात बीजिंग पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने किया.

पुतिन बोले- संबंध अभूतपूर्व स्तर पर

चीन यात्रा से पहले जारी वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते वास्तव में अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार हो रहा उच्चस्तरीय संपर्क आपसी सहयोग को और मजबूत बना रहा है. साथ ही यह दोनों देशों की असीमित संभावनाओं को सामने लाने में भी मदद कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी को दिखाया ‘सपेरा’, नॉर्वे की ‘फ्री प्रेस’ पर रेसिज्म का आरोप, फूटा जनता का गुस्सा

चीन ने क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि शी जिनपिंग और पुतिन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि यह पुतिन की 25वीं चीन यात्रा है. उन्होंने कहा कि यह दौरा बीजिंग और मॉस्को के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें:- ऐसे ही अमेरिका का पक्का प्यादा नहीं बने आसिम मुनीर, सालों किया गया खेल, अब हुआ खुलासा

ईरान और होर्मुज संकट पर भी नजर

पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है. खास तौर पर ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बाद वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है. ईरान, रूस और चीन के बीच करीबी रणनीतिक संबंध हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद चीन अपनी तेल जरूरतों का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा ईरान से आयात करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >