इन्फ्लुएंसर ने किया दावा: 13 अगस्त को JAAC के ऐलान से PoK में और तेज होगा प्रदर्शन

PoK मूलभूत सुविधाओं को लेकर विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अकील के अनुसार, जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट एक्शन अवामी कमेटी (JAAC) 13 अगस्त को ऐलान के बाद प्रदर्शन और तेज हो सकता है. इस घोषणा का प्रदर्शनकारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में चल रहा विरोध प्रदर्शन अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. रावलाकोट के टी चौक से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अकील ने दावा किया है कि क्षेत्र में आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट एक्शन अवामी कमेटी (JAAC) 13 अगस्त को घोषणा के बाद विरोध प्रदर्शन और तेज होंगे, जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं.

एक दिन पहले हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

अकील ने बताया कि सोमवार (10 अगस्त) को एक्शन कमेटी ने नया ‘अलामिया’ जारी किया था. इसमें क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि अब कमेटी की अगली घोषणा 13 अगस्त को होगी. अकील ने इसे ‘मजबूत ऐलान’ बताते हुए कहा कि इस घोषणा पर लोगों की नजर बनी हुई है.

अकील ने सुरक्षा बलों की गतिविधियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि लोगों में डर पैदा करने के लिए इलाके में सैन्य गतिविधियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कई बार ड्रोन दिखाई देते हैं और कथित तौर पर रात करीब 9 बजे से सुबह तक फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं. उन्होंने यह भी दावा है कि कभी-कभी मस्जिदों से टी चौक खाली करने की घोषणाएं की जाती हैं.

लोग यहां से नहीं हटेंगे

इन घटनाक्रमों के बावजूद अकील का दावा है कि प्रदर्शनकारी टी चौक छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि लोग अपने मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर डटे हुए हैं. अकील ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा.

चुनाव के बहिष्कार का भी दावा

अकील ने बाग, रावलाकोट और हवेली समेत कई इलाकों में चल रहे चुनाव प्रचार का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों ने चुनाव प्रचार का विरोध किया और आम लोगों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया. उनके मुताबिक, कई जगह मतदान नहीं हुआ, जबकि जहां मतदान हुआ वहां कथित तौर पर केवल 1 से 2 प्रतिशत तक मतदान हुआ.

13 अगस्त को क्या होगा?

अकील ने दोहराया कि चुनाव बहिष्कार जारी है और लोगों से मतदान केंद्रों पर नहीं जाने की अपील की जा रही है. अब सबसे ज्यादा नजर 13 अगस्त पर है, जब JAAC की ओर से कथित तौर पर अगला ‘मजबूत ऐलान’ किया जाना है.

ये भी पढ़ें: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, 20 की मौत; इक्वाडोर-पनामा तक कांपी धरती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >