G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे PM Modi, कई देशों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

G-20 Summit: 17वें जी-20 शिखर वार्ता में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी बाली पहुंच गए हैं. बाली शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे.

17वें जी-20 शिखर वार्ता में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की राजधानी बाली पहुंच गए हैं. अपने बाली दौरे में पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे. जी-20 शिखर सम्मेलन मंगलवार से शुरू हो रहा है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शामिल हो रहे हैं.

इन मुद्दों पर करेंगे विस्तार से चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे को लेकर कहा कि बाली में जी-20 ग्रुप के नेताओं के साथ वैश्विक आर्थिक वृद्धि में नयी जान फूंकने, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी चुनौतियों के साथ-साथ डिजिटल परिवर्तन से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे.

गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत: पीएम मोदी बाली पहुंच चुके हैं. बाली पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बाली में पारंपरिक तरीके से पीएम मोदी का स्वागत किया गया. पीएम मोदी के स्वागत के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी मौजूद थे. बता दें, बाली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक समाधान करने में भारत की उपलब्धियों और इसकी मजबूत प्रतिबद्धता भी दुनिया के सामने रखेंगे.  

कई देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी: बाली शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी कई देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी उनके साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करेंगे. बता दें, शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हुए हैं.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: G-20 Summit: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की मुलाकात, क्या पटरी पर आ रहे हैं बिगड़े रिश्ते

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >