पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

PM Modi Slovakia Highest Honour: स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ से सम्मानित किया है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक सम्मान है.

PM Modi Slovakia Highest Honour: ‘द ऑर्डर ऑफ़ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ स्लोवाक गणराज्य का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है. यह सम्मान स्लोवाकिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में असाधारण योगदान, और साथ ही देश के विदेश नीति संबंधी हितों व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा के लिए उत्कृष्ट समर्थन के लिए प्रदान किया जाता है.

सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया पर कहा, ब्रातिस्लावा में ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)’ से सम्मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है. मैं इसे भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी अपनी एक सप्ताह की यूरोप यात्रा के तहत ब्रातिस्लावा पहुंचे हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा है.

ये भी पढ़ें: भारत और स्लोवाकिया के बीच हुए 11 समझौते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >