PM Modi at UNGA: अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो: पीएम मोदी

PM Modi at UNGA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और चीन को आतंकवाद, क्षेत्रीय एवं समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगायी.

Live Updates
1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

रवींद्रनाथ टैगोर की कविता के साथ किया संबोधन का समापन

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शब्दों के साथ अपनी बात समाप्त की. अपने शुभ कर्म पथ पर निर्भीक होकर आगे बढ़ो. सभी दुर्बलता और आशंकाएं समाप्त हो जायेंगी. ये संयुक्त राष्ट्र के लिए जितना प्रासंगिक है, उतना ही हर जिम्मेदार देश के लिए प्रासंगिक है. हम सबका प्रयास विश्व में शांति और सौहार्द बढ़ायेगा. विश्व को स्वस्थ, सुरक्षित और समर्थ बनायेगा.

1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

कोरोना के जन्म पर बोले पीएम मोदी

कोरोना के जन्म के संदर्भ में और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर वैश्विक संस्थानों ने दशकों में बनी अपनी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है. हमें यूएन को ग्लोबल ऑर्डर और ग्लोबल लॉ और ग्लोबल वैल्यूज के संरक्षण के लिए निरंतर सतर्क करे.

1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

चाणक्य को याद किया

चाणक्य ने सदियों पहले कहा था कि जब सही समय पर सही कार्य नहीं किया जाता, तो समय ही उस कार्य की सफलता को समाप्त कर देता है. संयुक्त राष्ट्र को खुद को प्रासंगिक बनाये रखना है, तो उसके प्रभाव को सुधारना होगा, विश्वसनीयता को बढ़ाना होगा. आज संयुक्त राष्ट्र पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सवालों को हमने क्लाइमेट क्राइसिस में देखा है. कोविड के दौरान देखा है. दुनिया के कई हिस्सों में प्रॉक्सी वार, आतंकवाद और अब अफगानिस्तान के संकट ने इन सवालों को गहरा कर दिया है.

1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

समंदर हमारी साझी विरासत

पीएम मोदी ने कहा कि समंदर हमारी साझी विरासत हैं. यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार की लाइफलाइन भी है. इसे विस्तारवादियों से बचाना होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक सुर में आवाज उठानी होगी. सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता में समुद्री सुरक्षा के मामले में विस्तृत सहमति विश्व को आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है.

1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

अफगानिस्तान की धरती का कोई इस्तेमाल न कर सके

पीएम मोदी ने कहा कि 75 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने वाला है, जो कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र बना रहे हैं. जो देश आतंकवाद का राजनीतिक अस्त्र के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो. वहां की नाजुक स्थितियों का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए टूल की तरह इस्तेमाल न करे. वहां की महिला, बच्चों और अल्पसंख्यकों को मदद की जरूरत है. हमें उनकी मदद करनी होगी.

1:14 AM. 26 Sept 21 7:44 PM. 25 Sept

विश्व के सामने आतंकवाद और उग्रवाद का खतरा बढ़ता जा रहा है

पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के सामने आतंकवाद और उग्रवाद का खतरा बढ़ता जा रहा है. इन परिस्थितियों में पूरे विश्व को विकास के आधार का मंत्र बदलना होगा. साइंस बेस्ड व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत अनुभव आधारित ट्रेनिंग को बढ़ावा दे रहा है.

मुख्य बातें

PM Modi at UNGA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और चीन को आतंकवाद, क्षेत्रीय एवं समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >