PM Modi Brazil Visit: BRICS Summit में पीएम मोदी की धाकड़ एंट्री, ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगा लिया गले

PM Modi Brazil Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील पहुंच चुके हैं. समिट में पीएम मोदी ने धाकड़ एंट्री की. इस दौरान ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनका जोरदार स्वागत किया.

PM Modi Brazil Visit: 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया, फिर उन्हें गले से लगा लिया.

पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के लिए राष्ट्रपति लूला का जताया आभार

ब्रिक्स समिट में भव्य स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति लूला का आभार जताया. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “रियो डी जेनेरियो में इस वर्ष के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति लूला का आभारी हूं. ब्रिक्स आर्थिक सहयोग और वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली ताकत बनी हुई है.”

ब्राजील पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हुआ था भव्य स्वागत

17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने जब पीएम मोदी ब्राजील पहुंचे तो शनिवार को एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. यह उनकी पांच देशों की यात्रा का चौथा चरण है. प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत “भारत माता की जय” के नारों से किया. मोदी ने वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत भी की. प्रधानमंत्री का स्वागत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया. ब्राजील पहुंचने पर भी पीएम मोदी ने ट्वीट किया था. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्राजील के रियो डी जिनेरियो पहुंचा हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और बाद में राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए राजधानी ब्रासीलिया जाऊंगा. इस यात्रा के दौरान सकारात्मक बैठकों और बातचीत की उम्मीद है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >