Holi 2023: पाकिस्तान के एक यूनिवर्सिटी में होली मनाने को लेकर झड़प, 15 हिंदू छात्र घायल

पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर होली मानने से रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान 15 हिंदू छात्र घायल हो गए. यह घटना पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में हुई, जब करीब 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए जमा हुए.

पाकिस्तान में एक बार फिर से हिंदू छात्रों के साथ मारपीट की खबर सामने आ रही है. उन्हें होली मनाने से भी रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कम से कम 15 छात्र को एक कट्टरपंथी इस्लामी छात्र संगठन के सदस्यों ने होली मनाने से रोक दिया.

होली मनाने से रोके जाने के बाद बड़ा विवाद, 15 छात्र घायल

बताया जा रहा है कि पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर होली मानने से रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान 15 हिंदू छात्र घायल हो गए. यह घटना पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में हुई, जब करीब 30 हिंदू छात्र होली मनाने के लिए जमा हुए. विश्वविद्यालय के एक छात्र और एक प्रत्यक्षदर्शी काशिफ ब्रोही ने को बताया, जैसे ही छात्र लॉ कॉलेज के परिसर में इकट्ठा हुए, इस्लामी जमीयत तुलबा (आईजेटी) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें जबरन होली मनाने से रोक दिया, जिसके कारण झड़प हुई. झड़प के परिणामस्वरूप 15 हिंदू छात्र घायल हो गए. ब्रोही ने दावा किया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व अनुमति ली थी.

खेत कुमार के हाथ में लगी चोट

खेत कुमार के हाथ में इस दौरान चोट आई है. उसने कहा कि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तब पीटा जब उन्होंने आईजेटी सदस्यों द्वारा जबरन होली मनाने से रोकने का विरोध करने के लिए कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. कुमार ने कहा, हमने आईजेटी और हमें पीटने तथा प्रताड़ित करने में शामिल सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दी है, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

Also Read: चीन के भरोसे श्रीलंका को राहत पैकेज देगा आईएमएफ, 1.1 अरब डॉलर की किस्त पाने की आस में पाकिस्तान

कुलपति ने मामले की जांच का दिया आदेश

आईजेटी (पंजाब विश्वविद्यालय) के प्रवक्ता इब्राहिम शाहिद ने इस घटना में उसके छात्रों की संलिप्तता से इनकार किया. पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने लॉ कॉलेज के उद्यान में होली मनाने की अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा, अगर समारोह कमरे के अंदर मनाया जाता तो कोई समस्या नहीं होती. शहजाद ने कहा कि कुलपति ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >