Ishaq Dar: कौन हैं इशाक डार? जिसे पाकिस्तान का उपप्रधानमंत्री बनाया गया

Ishaq Dar: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को तत्काल प्रभाव से उपप्रधानमंत्री बनाया गया है. रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिल रही है.

Ishaq Dar: पाकिस्तानी मीडिया समा न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री इशाक डार को तत्काल प्रभाव से देश का उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया. डार की नियुक्ति की घोषणा तब की गई, जब प्रधानमंत्री शरीफ विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब गए हैं. डब्ल्यूईएफ की ‘वैश्विक सहयोग, वृद्धि और ऊर्जा’ पर विशेष बैठक 28 और 29 अप्रैल को रियाद में आयोजित की जा रही है.

इशाक डार ने 12 मार्च को संभाला था विदेश मंत्री का कार्यभार

वरिष्ठ राजनेता और अर्थशास्त्री इशाक डार ने 12 मार्च को पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था.
आर्थिक संकट में घिरे पाकिस्तान की नवगठित नई सरकार भारत और अन्य पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को सुधारने सहित घरेलू और बाहरी मोर्चों पर अनगिनत समस्याओं से पार पाने का प्रयास कर रही है.

8 फरवरी को हुआ था पाकिस्तान में चुनाव

इसी साल 8 फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव हुआ था. जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाया गया. शरीफ ने मंत्रिमंडल में 19 सदस्यों को शामिल.

नवाज शरीफ के विश्वासपात्र हैं इशाक डार

इशाक डार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता हैं. मूल रूप से कश्मीरी डार सनदी लेखाकार (सीए) हैं. वह पार्टी प्रमुख और तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के विश्वासपात्र हैं.

कश्मीर मुद्दे पर कई बार जहर उगल चुके हैं डार

इशाक डार ने भले ही भारत से आर्थिक संबंधों का समर्थन तो किया, लेकिन कश्मीर मुद्दे पर वो कई बार जहर उगल चुके हैं. कश्मीर मुद्दे पर डार का रुख भी पाकिस्तान के आम रुख कि इस मामले का समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत होना चाहिए, से अलग नहीं है. कश्मीरी एकजुटता दिवस पर इस साल पांच फरवरी को एक ट्वीट में डार ने कहा था कि पाकिस्तान “संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चार्टर और प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों में निहित आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए अपने कश्मीरी भाइयों के उचित संघर्ष को अपने अटूट राजनीतिक, नैतिक और राजनयिक समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है. भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग था, है और हमेश बना रहेगा.

Also Read: Pakistan Army और ISI से कौन सी डील कर रहे थे इमरान खान, पूर्व पीएम के करीबी ने किया दावा

पाकिस्तान मंत्रीमंडल में कौन-कौन हैं शामिल

ख्वाजा मुहम्मद आसिफ को रक्षा, रक्षा उत्पादन और विमानन मंत्री, अहसान इकबाल को योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री, आजम नजीर तरार को विधि और न्याय, मानवाधिकार मंत्री, अताउल्लाह तरार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री, कैसर अहमद शेख समुद्री मामलों का मंत्री, मोहम्मद औरंगजेब को वित्त एवं राजस्व मंत्री बनाया गया है. शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री शाजा फातिमा ख्वाजा को राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.

Also Read: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में चीन का दखल ? अमेरिका ने किया ये दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >