Imran Khan News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के सभी एक्शन पर देंगे आदेश
Copied link
Imran Khan News Vote Updates: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने का काम किया है. डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाया और नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के सभी एक्शन पर देंगे आदेश
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने कहा है कि नेशनल असेंबली को भंग करने संबंधी प्रधानमंत्री इमरान खान के सभी एक्शन पर कोर्ट गौर करेगा और उस पर अपना आदेश जारी करेगा.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
इमरान खान सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
इमरान खान सरकार के द्वारा पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग किये जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी है. चीफ जस्टिस इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं. जीयो न्यूज ने यह जानकारी दी है.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
पाकिस्तान की संसद के बाहर लग रहे इमरान खान के समर्थन में नारे
नेशनल असेंबली को भंग किये जाने के बाद पाकिस्तान की संसद के बाहर इमरान खान के समर्थन में नारेबाजी हो रही है. इमरानके समर्थक ककह रहे हैं कि जो लोग अमेरिका के दोस्त हैं, वे गद्दार हैं.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं. नेशनल असेंबली को भंग किये जाने के बाद विपक्षी दलों की ओर से दाखिल रिव्यू पिटीशन पर विचार करेंगे.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
पीपीपी के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं. पाकिस्तान में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट पर थोड़ी देर में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
चीफ जस्टिस ने बैठक बुलायी
पाकिस्तान में जारी राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश ने कोर्ट की बैठक बुलायी है.
4:02 AM. 4 Apr 224:02 AM. 4 Apr
राष्ट्रपति ने पंजाब के गवर्नर सरवर को किया बर्खास्त
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की सलाह पर पंजाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद सरवर को उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह उमर सरफराज चीमा को पंजाब का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने आर्टिकल 101 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया गया है.
8:29 PM. 3 Apr 228:29 PM. 3 Apr
पाकिस्तान की सेना ने खुद को इमरान खान के फैसलों से अलग किया
पाकिस्तान की सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान में जो राजनीतिक संकट है और उसकी वजह से संसद में जो कुछ भी हो रहा है, उससे उसका कोई लेना-देना नहीं है.
8:25 PM. 3 Apr 228:25 PM. 3 Apr
पाकिस्तान को गृह युद्ध की तरफ ले जाना चाहते हैं इमरान
इमरान खान पाकिस्तान को गृह युद्ध की तरफ ले जाना चाहते हैं. यह बड़ा आरोप विपक्ष की ओर से लगाया जा रहा है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
अविश्वास प्रस्ताव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव का मामला पहुंच गया है. इसके लिए स्पेशल बेंच गठित की गई है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
पाकिस्तानी सेना जारी करेगी बयान
पाकिस्तान के घटनाक्रम पर कुछ देर बाद सेना बयान जारी करने वाली है जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. आपको बता दें कि संयुक्त विपक्ष ने आठ मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिसके बाद मतदान का दिन तय करने को लेकर कई घटनाएं हुईं और तनाव बढ़ा, क्योंकि खान ने दावा किया कि उन्हें विपक्ष के शीर्ष नेताओं के सहयोग से ‘विदेशी साजिश’ के तहत निशाना बनाया जा रहा है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली भंग
इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली भंग कर दी है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
90 दिन के अंदर चुनाव
इधर सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान में 90 दिन के अंदर चुनाव होंगे. इसकी जानकारी मंत्री फवाद चौधरी ने भी दी है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
संसद में विपक्ष के नेता धरने पर बैठे
संसद में धरने पर विपक्ष के नेता बैठ गये हैं. खबरों की मानें तो विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने की सलाह दी है. उन्होंने चुनाव कराने की मांग की है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
संविधान और पाकिस्तान के नियमों के खिलाफ
डिप्टी स्पीकर ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज किया करते हुए इसे संविधान और पाकिस्तान के नियमों के खिलाफ बताया.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
जनता तय करे कौन सही है और कौन गलत : इमरान खान
अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा कि डिप्टी स्पीकर के फैसले से पाकिस्तान की जनता खुश है. देश चुनाव के लिए तैयार रहे. अब जनता तय करे की वो क्या चाहती है. जनता तय करे कि कौन सही है और कौन गलत है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
इमरान खान ने की संसद भंग करने की सिफारिश
इमरान खान ने की संसद भंग करने की सिफारिश की है. संसद भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति से करने के बाद उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ विदेशी साजिश की जा रही है. चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश की जा रही है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के बीच बैठक
खबरों की मानें तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ बैठक कर रहे हैं.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित
डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाया और नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. सदन में वोटिंग नहीं हो सकी. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
अविश्वास प्रस्ताव खारिज
टीवी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में सदन की कार्यवाही के दौरान अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली का सत्र शुरू
डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी की अध्यक्षता में नेशनल असेंबली का सत्र शुरू हो चुका है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली इमरान खान नहीं
अबतक नेशनल असेंबली इमरान खान नहीं पहुंचे हैं. खबरों की मानें तो वे देश के लोगों को संबोधित करेंगे.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
इमरान खान पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करेंगे
टीवी रिपोर्ट के अनुसार पीएम इमरान खान पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करेंगे.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली के बाहर इमरान के समर्थक
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के बाहर इमरान की पार्टी के समर्थक जमा हुए जिन्हें पुलिस ने हटाया.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
होगी ओपन वोटिंग
पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है. यहां सबसे खास बात यह है कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सीक्रेट वोटिंग नहीं है बल्कि ओपन वोटिंग का प्रावधान है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
पीएम चेंबर की घेराबंदी
टीवी रिपोर्ट के अनुसार संसद में पीएम चेंबर की घेराबंदी कर दी गई है. ताजा खबर यह है कि नेशनल असेंबली की कार्यवाही में देरी हो रही है.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
इमरान खान नेशनल असेंबली पहुंचेंगे
टीवी रिपोर्ट के अनुसार पीएम इमरान खान संसद पहुंचने वाले हैं. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पीएम हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ाने का काम किया गया है. बताया जा रहा है कि इमरान खान अपने भरोसेमंद नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं, वे कुछ ही देर में नेशनल असेंबली के लिए निकलेंगे.
8:09 PM. 3 Apr 228:09 PM. 3 Apr
पीटीआई के 22 सांसद अबतक पहुंचे
टीवी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की संसद में अबतक पीटीआई के 22 सांसद ही पहुंचे हैं. वहीं पार्टी ने 142 सांसदों के समर्थन का दावा किया है.
5:43 PM. 3 Apr 225:43 PM. 3 Apr
इमरान खान नेशनल असेंबली नहीं पहुंचेंगे
इमरान खान की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबरों की मानें तो इमरान खान नेशनल असेंबली नहीं पहुंचेंगे. वे अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही से दूर रह सकते हैं.
5:43 PM. 3 Apr 225:43 PM. 3 Apr
विपक्ष ने जारी की 174 सांसदों की लिस्ट
खबरों की मानें तो विपक्ष के पास 174 सांसदों का समर्थन है. अभी पाक संसद में हुई विपक्ष की बैठक में 177 सांसदों ने हिस्सा लिया है.
PML-N: 84
PPP-56
MMA-14
ANP-1
BNP-4
MQM-6
BAP-4
JWP-1
IND-4
5:43 PM. 3 Apr 225:43 PM. 3 Apr
इंशा अल्लाह अच्छे दिन आएंगे- मरियम नवाज
पीएमएल एन की नेता मरियम नवाज ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि महंगाई, अयोग्यता और घटिया सरकार से देश को मुक्ति दिलाने के लिए मुल्क को मुबारकवाद…इंशा अल्लाह अच्छे दिन आएंगे…
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
इमरान खान के गैरहाजिर रहने की संभावना
इमरान खान के नेशनल असेंबली की कार्यवाही में गैरहाजिर रहने की संभावना जताई जा रही है.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
कुछ देर में शुरू होगी पाकिस्तान नेशनल असेंबली की कार्यवाही
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली कुछ देर में शुरू हो जाएगी. भारतीय समय के अनुसार 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर सदन की कार्यवाही शुरू होगी. इस बीच विपक्षी सांसद भी सदन में नजर आ रहे हैं. PPP नेता आसिफ अली जरदारी और बिलावल भुट्टो नेशनल असेंबली पहुंच गए हैं.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
स्पीकर के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने अब स्पीकर असद कैसर को हटाने के लिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का काम किया है.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर हमला
पाकिस्तान में चल रहे घमासान के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर लंदन में हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा लंदन में कथित तौर पर इस हमले को अंजाम दिया गया. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हमले में नवाज शरीफ का बॉडीगार्ड घायल हो गया है.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
नेशनल असेंबली पहुंचने लगे विपक्षी नेता
विपक्ष के नेता इस्लामाबाद स्थित नेशनल असेंबली पहुंच रहे हैं.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
पंजाब प्रांत के राज्यपाल को हटाया
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान सरकार एक्शन में नजर आ रही है. सरकार ने पंजाब प्रांत के राज्यपाल चौधरी मुहम्मद सरवर को उनके पद से हटा दिया है.
5:39 PM. 3 Apr 225:39 PM. 3 Apr
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की हो सकती है गिरफ्तारी
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने कहा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है. इमरान खान पर फौज की सीधी नजर है.
4:53 PM. 3 Apr 224:53 PM. 3 Apr
इमरान ने अपनी पार्टी के सांसदों को जीत का भरोसा दिलाया
पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को जीत हासिल होने के प्रति आश्वस्त किया, जबकि विपक्ष के नेता शाहबाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘देशद्रोह’ का मामला दर्ज किए जाने की मांग की.
4:53 PM. 3 Apr 224:53 PM. 3 Apr
आज मतदान
क्रिकेटर से राजनेता बने खान (69) अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे हैं जो विपक्ष के नेता शरीफ ने 28 मार्च को नेशनल (कौमी) असेंबली में पेश किया था, जिसपर रविवार को मतदान होना है. खान को, उन्हें प्रधानमंत्री पद से बेदखल करने की विपक्ष की कोशिश को नाकाम करने के लिए निचले सदन में 342 में से 172 सदस्यों के समर्थन की ज़रूरत है.
4:53 PM. 3 Apr 224:53 PM. 3 Apr
विपक्ष का दावा है कि उसके पास 175 सांसदों का समर्थन
वहीं, विपक्ष का दावा है कि उसके पास 175 सांसदों का समर्थन है और खान को प्रधानमंत्री पद से फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए. खान आंकड़ों के खेल में पिछड़ते दिख रहे हैं और अहम सहयोगियों ने उनका साथ छोड़ दिया है तथा कई बागी सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान करने का संकल्प लिया है.
4:53 PM. 3 Apr 224:53 PM. 3 Apr
मैच आखिरी गेंद तक खत्म नहीं होता
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, खान ने कहा कि मैच आखिरी गेंद तक खत्म नहीं होता है, मैं कल के लिए फिक्रमंद नहीं हूं… इंशाअल्लाह (अल्लाह ने चाहा तो) हम जीत जाएंगे. शनिवार को यहां प्रधानमंत्री आवास में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों को संबोधित करते हुए उन्होंने शरीफ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए ‘शेरवानी’ तैयार रखी है, उन्हें नहीं पता कि उनके साथ रविवार को क्या होने वाला है.
मुख्य बातें
Imran Khan News Vote Updates: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने का काम किया है. डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने विदेशी साजिश का आरोप लगाया और नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया.