दिवालिया हो सकता है पाकिस्तान, 77.5 अरब डॉलर का चुकाना होगा विदेशी कर्ज

जियो न्यूज ने यूएसआईपी (USIP) के हवाले से बताया कि- आसमान छूती महंगाई, राजनीतिक संघर्ष और बढ़ते आतंकवाद के बीच पाकिस्तान बड़े पैमाने पर विदेशी लोन देनदारियों के कारण दिवालिया होने के जोखिम का सामना कर रहा है.

Pakistan: पाकिस्तान को अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच 77.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है. ऐसे में नकदी संकट से जूझ रहे देश के सामने दिवालिया होने का वास्तविक खतरा है और उसे विघटनकारी प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है. अमेरिका स्थित एक अग्रणी शोध संस्थान यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस (यूएसआईपी) ने कल प्रकाशित विश्लेषण में यह चेतावनी दी.

कमजोर स्थानीय मुद्रा और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा 

जियो न्यूज ने यूएसआईपी (USIP) के हवाले से बताया कि- आसमान छूती महंगाई, राजनीतिक संघर्ष और बढ़ते आतंकवाद के बीच पाकिस्तान बड़े पैमाने पर विदेशी लोन देनदारियों के कारण दिवालिया होने के जोखिम का सामना कर रहा है. पाकिस्तान इस समय उच्च विदेशी लोन, कमजोर स्थानीय मुद्रा और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है.

Also Read:
IMF: भारत और चीन का होगा साल 2023, वैश्विक विकास में निभाएंगे बड़ा रोल

निजी कर्जदाताओं और सऊदी अरब को बड़ा भुगतान पाकिस्तान

यूएसआईपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अप्रैल 2023 से जून 2026 तक पाकिस्तान को 77.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है, जो 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी रकम है. रिपोर्ट में कहा गया कि अगर पाकिस्तान इस देनदारी से चूक करता है तो विघटनकारी प्रभावों का सामना करना होगा. पाकिस्तान को अगले तीन वर्षों में चीनी वित्तीय संस्थानों, निजी कर्जदाताओं और सऊदी अरब को बड़ा भुगतान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >