पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, सुसाइड अटैक में 1 की मौत 5 घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले की खबर है. यह हमला राजधानी इस्लामाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है. आत्मघाती हमले में एक नागरिक की मौत और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है.

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले की खबर है. यह हमला राजधानी इस्लामाबाद के आई-10 सेक्टर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है. न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक, आत्मघाती हमले में एक नागरिक की मौत और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है. हालांकि, सुसाइडल अटैक भीड़ भाड़ वाली जगह पर हुआ है इस कारण ज्यादा नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. वहीं, पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज के मुताबिक घटना के बाद रक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >