Pakistan Imran Khan Update: इमरान खान ने टाला राष्ट्र के नाम संबोधन, सिंध हाउस में जुटा विपक्ष
Copied link
पाकिस्तान में सत्ताधारी गठबंधन सरकार के प्रमुख सहयोगी दल ने प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा झटका देते हुए बुधवार को एलान किया वह नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगा. सहयोगी दल के इस कदम से संकट से जूझ रही इमरान सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया है.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सदन में हैं 155 सांसद
69 वर्षीय इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सदन में 155 सांसद हैं. इमरान को करीब दो दर्जन सांसदों की बगावत और सहयोगी दलों की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है. पाकिस्तान के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये नहीं हटाया गया है, लेकिन इस चुनौती का सामना करने वाले इमरान खान तीसरे प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले इमरान खान ने अपनी पार्टी के सदस्यों को सख्त निर्देश दिया कि वह अवश्विास प्रस्ताव पर मतदान के दिन या तो सदन में अनुपस्थित रहें या फिर मतदान में भाग नहीं लें.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इमरान खान ने टाला राष्ट्र के नाम संबोधन, सिंध हाउस में जुटा विपक्ष
पाकिस्तान के पीएम इमरान ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन टाल दिया है. इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित सिंध हाउस में विपक्ष के नेताओं ने अहम बैठक की. इस बैठक में इमरान खान की पार्टी PTI के 22 सदस्य भी मौजूद रहे.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
पीएम इमरान को प्रमुख सहयोगी दल ने दिया झटका
पाकिस्तान में सत्ताधारी गठबंधन सरकार के प्रमुख सहयोगी दल ने प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा झटका देते हुए बुधवार को ऐलान किया वह नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगा. सहयोगी दल के इस कदम से संकट से जूझ रही इमरान सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नीत गठबंधन सरकार के अहम सहयोगी दल मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस करके ऐलान किया कि वह विपक्षी खेमे में शामिल हो गयी है.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इस्तीफा नहीं देंगे इमरान खान!
खबर आ रही है कि अब इमरान खान इस्तीफा भी नहीं देंगे, बल्कि सीधे नेशनल एसेंबली के रुख का इंतजार करेंगे. इससे पहले उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इमरान खान की पार्टी तहरीके ए इंसाफ की प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने कहा पीएम इमरान खान इस्तीफा नहीं देंगे. वे चुने हुए प्रधानमंत्री हैं. वे आखिरी बॉल तक मैदान नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इमरान खान विदेशी शक्ति के साजिश के शिकार हुए हैं.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद इमरान खान का यूटर्न, पाकिस्तान को आज नहीं करेंगे संबोधित
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करने की योजना फिलहाल टाल दी है. बुधवार शाम पाकिस्तान के आर्मी चीफ से हुई मुलाकात के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. इससे पहले दिन-भर ये सुगबुगाहट चलती रही कि वे पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करेंगे. पहले उनके संबोधन का समय 5 बजे तय किया गया. इसके बाद बताया गया कि वे शाम 7.30 से 8.30 के बीच राष्ट्र को संबोधित करेंगे, लेकिन 6.30 बजते ही सूचना आ गई कि उनका बुधवार को होने वाला संबोधन टाल दिया गया हैं.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
2018 में चुनाव के नाम पर चयन पूरे पाकिस्तान के खिलाफ थी साजिश
इस्लामाबाद में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान नेशनल असेंबली में MQM के खालिद मकबूल सिद्दीकी और एलओपी शहबाज शरीफ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 2018 में चुनाव के नाम पर चयन पूरे पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश थी. उन्होंने कहा कि हबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने की सही चुनौती दी है. हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री ने अभी तक ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई है. लेकिन, उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है, वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इस्लामाबाद में बोले बिलावल भुट्टो जरदारी, इमरान खान को देना होगा इस्तीफा
इस्लामाबाद में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा. वह ज्यादा देर तक चलते नहीं रह सकते. संसद का सत्र कल है, चलिए कल मतदान करते हैं और मामले को सुलझाते हैं ताकि हम आगे बढ़ सकें.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
पाकिस्तान में अब तक कोई प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर सका 5 साल का कार्यकाल
वर्ष 2018 में नया पाकिस्तान बनाने का वादा करके इमरान सत्ता में आये, लेकिन बेलगाम महंगाई पर नियंत्रण पाने में सरकार की विफलता ने विपक्ष को सरकार के खिलाफ एक मौका दे दिया. पाकिस्तान में अब तक कोई प्रधानमंत्री पांच साल का कार्यकाल नहीं पूरा कर सका है.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
पाक में अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती का सामना करने वाले इमरान खान तीसरे पीएम
पाकिस्तान के इतिहास में अब तक किसी भी प्रधानमंत्री को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये नहीं हटाया गया है, लेकिन इस चुनौती का सामना करने वाले इमरान खान तीसरे प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले इमरान खान ने अपनी पार्टी के सदस्यों को सख्त निर्देश दिया कि वह अवश्विास प्रस्ताव पर मतदान के दिन या तो सदन में अनुपस्थित रहें या फिर मतदान में भाग नहीं लें. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान अप्रैल के पहले हफ्ते में होने की संभावना है.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इमरान खान का अगले कदम पर सभी की निगाहें
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में सत्ता का मुकाबला आखिरी ओवर में हैं और इमरान खान आंखे मूंदकर बल्ला भांजने की कोशिश में जुटे हैं. इमरान खान की कोशिश है कि विपक्ष की कोई ढीली गेंद सीधे बल्ले पर आ जाए और वो बाउंड्री लगाकर मैच उनके पाले में आ जाएं.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इमरान खान के आवास पहुंचे सेना चीफ और ISI डीजी
प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख और आईएसआई डीजी इमरान खान के आवास पर पहुंचे है. बता दें कि इमरान खान के सहयोगी उनका साथ छोड़ते चले जा रहे है और आज ही पाकिस्तान नेशनल असेंबली में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव से गुजरना होगा.
4:18 AM. 31 Mar 224:18 AM. 31 Mar
इमरान ने बुलाया कैबिनेट का विशेष सत्र
संकट से घिरे पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को संघीय कैबिनेट का विशेष सत्र बुलाया. यह सत्र इस तरह की रिपोर्ट मिलने के बीच बुलाया गया कि सत्ताधारी गठबंधन के सदस्य दल MQM-P के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रियों ने इस्तीफा अपनी पार्टी के इस एलान के बाद दिया कि वह प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी. सरकार द्वारा संचालित रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक एक विशेष बुलावे पर सहयोगी दलों के प्रमुख भी कैबिनेट के विशेष सत्र में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री इमरान खान करेंगे.
11:29 PM. 30 Mar 2211:29 PM. 30 Mar
पीएम इमरान खान आज ही अपने पद से देंगे इस्तीफा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज शाम 7.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पाक के पीएम इमरान खान आज ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया के दावों को इमरान खान की सरकार खारिज कर रही है. वहीं, बताया जा रहा है कि इस्तीफे से पहले इमरान खान आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और आईएसआई के डीजी नदीम अंजुम इमरान से मुलाकात करने पहुंचे है.
मुख्य बातें
पाकिस्तान में सत्ताधारी गठबंधन सरकार के प्रमुख सहयोगी दल ने प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा झटका देते हुए बुधवार को एलान किया वह नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगा. सहयोगी दल के इस कदम से संकट से जूझ रही इमरान सरकार ने सदन में बहुमत खो दिया है.