Pakistan Gold Reserves : पाकिस्तान होगा मालामाल! हाथ लगा सोने का खजाना

Pakistan Gold Reserves : पाकिस्तान के अटक जिले में बहने वाली सिंधु नदी में विशाल सोने के भंडार की खोज की गई है. जानें इसकी कितनी हो सकती है कीमत?

Pakistan Gold Reserves : पाकिस्तान मालामाल होने जा रहा है. दरअसल, उसके हाथ सोने का अकूत भंडार लगा है. खबर है कि पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के अटक जिले में बहने वाली सिंधु नदी में विशाल सोने के भंडार की खोज की है. एक अनुमान के अनुसार, इसकी कीमत लगभग 80,000 करोड़ रुपये हो सकती है.

सोने की नीलामी का दस्तावेज तैयार करने में जुटा पाकिस्तान

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की. इन रिपोर्ट्स के हवाले से लाइव मिंट ने खबर दी कि सोने के भंडार की यह खोज सरकार की ओर से कराए गए एक सर्वे के दौरान हुई. नेशनल इंजीनियरिंग सर्विसेज पाकिस्तान (एनईएसपीएके) के साथ पंजाब के खान और खनिज विभाग की ओर से इस परियोजना को चलाया जा रहा है. एनईएसपीएके के प्रबंध निदेशक जरगाम इसहाक खान ने मामले पर रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि अटक जिले में सिंधु नदी के किनारे नौ प्लेसर गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी के लिए दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. लेनदेन कन्सल्टेंसी सर्विसेज के लिए एडवाइज लिया जा रहा है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

कहां से सिंधु नदी में जमा है सोने का भंडार?

भूवैज्ञानिकों की मानें तो, यह सोना हिमालय से सिंधु नदी के जरिए बहकर पाकिस्तान के क्षेत्र में जमा हुआ है. यह सोना नदी में छोटे-छोटे टुकड़ों या नगेट्स के रूप में मिलते हैं. निरंतर प्रवाह के कारण चपटे या गोलाकार रूप में ये पाए जाते हैं. सिंधु नदी घाटी को खनिज संसाधनों से समृद्ध माना जाता है. इसे बहुमूल्य धातुओं का भंडार भी लोग कहते हैं.

पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हो सकता है सोना

पाकिस्तान एक कंगाल देश है. सोना मिलने से उसकी तक्दीर बदल सकती है. आने वाले महीनों में यह तय होगा कि सोने की यह खोज पाकिस्तान के लिए आर्थिक रूप वरदान साबित होगा या फिर इसका यूज करके वह आतंकवाद को बढ़ावा देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >