Pakistan: होमवर्क नहीं करने पर बाप ने बेटे पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगायी आग, मौत

गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. खबर के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पाकिस्तान एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने होमवर्क नहीं करने पर अपने 12 वर्षीय बेटे को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया.

बेटे को आग के हवाले करने वाला पिता गिरफ्तार

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर को ओरंगी टाउन में हुई जब नजीर नामक व्यक्ति ने घर में अपने बेटे शाहीर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा दी. लड़के की मां की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Also Read: पाकिस्तान की महिला ने एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, पहले भी हो चुका है ऐसा

बच्चे की इलाज के दौरान मौत

गंभीर रूप से झुलसे लड़के की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. खबर के अनुसार आरोपी को सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उसे 24 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

Also Read: भारत ने पाकिस्तान को UN में फिर लताड़ा, कहा- हमारे खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए OIC का कर रहा दुरुपयोग

बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का, लेकिन माचिस जलाते ही आग पकड़ ली

खबर में बताया गया है कि शुरुआती जांच के दौरान आरोपी नजीर ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा अपने बेटे को जान से मारने का नहीं था. आरोपी ने कहा कि उसने बेटे को डराने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़का था क्योंकि वह अपना स्कूल का ‘होमवर्क’ नहीं कर रहा था. आरोपी ने कहा कि उसने लड़के को डराने के लिए माचिस जलाई थी, लेकिन तेल ने आग पकड़ ली और लड़का बुरी तरह झुलस गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >