बलूचिस्तान में मिलिटेंट्स का बड़ा हमला, 3 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, जवाबी फायरिंग में कई लोग घायल

Pakistan Balochistan Militant Attack: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में गुरुवार को मिलिटेंट्स ने एक बड़ा विस्फोटक हमला किया, जिसमें कम से कम तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जबकि 27 नागरिक घायल हो गए. यह हमला मीर अली बाजार इलाके में हुआ, जहां तेज धमाके के बाद अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई. धमाके और फायरिंग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

Pakistan Balochistan Militant Attack: आतंकवाद और असुरक्षा की आग में झुलस रहा पाकिस्तान एक बार फिर हिंसक घटनाओं का गवाह बना है. खासकर खैबर पख्तूनख्वा जैसे संवेदनशील इलाकों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जहां आम लोग और सुरक्षा बल दोनों ही हमलों की चपेट में हैं. उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ ताज़ा हमला इसी अस्थिरता की एक और कड़ी है. पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में गुरुवार को मिलिटेंट्स ने एक बड़ा विस्फोटक हमला किया, जिसमें कम से कम तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जबकि 27 नागरिक घायल हो गए. यह हमला मीर अली बाजार इलाके में हुआ, जहां तेज धमाके के बाद अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई. धमाके और फायरिंग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

हमले के तुरंत बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मीर अली बाजार और आसपास के इलाकों में आतंकियों के खिलाफ व्यापक तलाशी और अभियान शुरू कर दिया. CNN-News18 की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी वजीरिस्तान के हस्सू खेल और मोसाकी गांवों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों को निशाना बनाने के लिए क्वाडकॉप्टर ड्रोन और मोर्टार का सहारा लिया. 

सुबह से अब तक मोसाकी और हस्सू खेल गांवों पर 200 से अधिक मोर्टार गोले दागे जा चुके हैं. इस गोलाबारी में अवामी नेशनल पार्टी (ANP) के नेता मलिक निसार अली का घर भी चपेट में आ गया, जिसमें उनकी बेटी, भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, स्थानीय नेता अमीनुद्दीन मोसाकी भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं. दूसरे हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. आपातकालीन सेवाओं और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल की ओर भेजा गया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक तलाशी और सफाई अभियान पूरा न हो जाए, वे अपने घरों में ही रहें.

सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, आज पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान स्थित मीर अली में राज्य संस्थानों और राज्य समर्थित आतंकियों के बीच भीषण संघर्ष छिड़ गया है, जिससे मोस्की और खिसोखेल गांव पूरी तरह जंग का मैदान बन गए हैं. इन गांवों में दर्जनों लोग घायल पड़े हैं, जबकि सेना ने सभी रास्तों को सील कर दिया है. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पूरे उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है. पहले की तरह एक बार फिर आम नागरिक ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और आज भी वही दर्दनाक सिलसिला दोहराया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन हमले में पीटीएम (पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट) के सदस्य मुक्तादिर दावर के घर को निशाना बनाया गया, जिसमें उनके पिता घायल हो गए. इसी तरह अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के अध्यक्ष मलिक निसार अली खान के घर पर भी राज्य संस्थानों की ओर से किए गए क्वाडकॉप्टर ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए हैं.

लड़ाई को रोकने के लिए एक अमन लश्कर (शांति मार्च) भी निकाला गया, लेकिन इसके बावजूद राज्य संस्थानों द्वारा किए गए क्वाडकॉप्टर ड्रोन हमलों में कई लोग घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. बाद में सैयद इकरार पश्तीन नाम के यूजर ने बताया कि इस हमले में 9 बच्चे भी घायल हुए हैं. 

यह ताजा हमला उस घटना के कुछ ही दिनों बाद हुआ है, जब शुक्रवार को उत्तरी वजीरिस्तान के बोया इलाके में एक पाकिस्तानी सुरक्षा शिविर पर हमला किया गया था. रिपोर्टों के मुताबिक, उस हमले के बाद हुई जवाबी कार्रवाई में कम से कम चार आतंकियों को मार गिराया गया था. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, मीरानशाह के बोया मुहम्मद खेल स्थित मिलिट्री बटालियन मुख्यालय को उस समय निशाना बनाया गया, जब एक आत्मघाती हमलावर ने शिविर की बाहरी सुरक्षा पर खुद को उड़ा लिया. इसके बाद आतंकियों ने अंदर घुसने की कोशिश की. चश्मदीदों के मुताबिक, पहले जोरदार विस्फोट हुआ और फिर लंबे समय तक भीषण गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं.

ये भी पढ़ें:-

दबाव में आए यूनुस, एक महीने में आया तीसरा इस्तीफा, अब इस बड़े अधिकारी ने छोड़ा पद, क्या हो पाएंगे चुनाव?

तालिबान ने ढहाया ‘सिनेमा का बमियान’, 65 साल से था आबाद अब इसलिए हुआ कुर्बान

बीवी, बच्ची के साथ लौटे तारिक, बांग्लादेश में रहमान की वापसी; चुनाव की तैयारी, अब बनेंगे मतदाता, भरेंगे नामांकन पत्र 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >