पाकिस्तानी आर्मी ने काउंटर टेररिज्म सेंटर से छुड़ाया टीपीपी का कब्जा, 37 आतंकियों को ढेर करने का दावा

पाकिस्तान के पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TPP) के काउंटर टेररिज्म सेंटर पर किए गए कब्जे को पाकिस्तानी सेना ने छुड़ा लिया है. जानकारी के मुताबिक पाक सेना की कार्रवाई में TTP के सभी आतंकी मारे गए हैं. पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2 कमांडो भी मारे गए हैं.

खैबर पख्तूनखवा में स्थित बन्नू काउंटर टेररिज्म सेंटर (CTD) में पाकिस्तानी आर्मी ने टीपीपी का कब्जा छुड़ा लिया है. पाक सेना की कार्रवाई के बाद यहां से धुएं के गुबार को देखा जा सकता है. पाकिस्तान की सेना ने टीटीपी (तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान) के कब्जे से अपने अफसरों को छुड़ाने के लिए 2 दिनों तक वार्ता की, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक पाक सेना की कार्रवाई में TTP के सभी आतंकी मारे गए हैं. जबकि पाक सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के 2 कमांडो भी मारे गए हैं. 

आतंकियों की मांग

बीते 3 दिनों से इलाका दहशत में है और मंगलवार को यहां के स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन को चिंता है कि आतंकी, स्‍कूलों को भी बंधक बना सकते हैं. तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े 30 आतंकियों की मांग है कि उन्‍हें अफगानिस्‍तान जाने के लिए रास्‍ता दिया जाए.

सामने आई ये बात

सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में से एक, जिनसे सीटीडी पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही थी, ने पुलिस से एक एके -47 राइफल छीन ली और गोलियां चला दीं. बन्नू जिले के पुलिस अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आतंकवादी ने इमारत में बंद अन्य संदिग्धों को भी मुक्त कर दिया और उन्होंने परिसर पर कब्जा कर लिया और कई पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. उन्होंने पुष्टि की कि सीटीडी परिसर पर बाहर से कोई हमला नहीं हुआ.

खबरों के मुताबिक, करीब 30 आतंकियों ने लोगों को बंधक बनाया हुआ था. इससे पहले, सीटीडी परिसर से टीटीपी के आतंकवादियों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि नौ पुलिसकर्मी उनके कब्जे में हैं. बता दें कि वर्ष 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के अग्रणी समूह के रूप में स्थापित टीटीपी ने पिछले महीने जून में संघीय सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते को रद्द कर दिया और अपने आतंकियों को देश भर में आतंकवादी हमले करने का आदेश दिया था. इसके बाद से ही पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं देखने को मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >