भारत की सख्ती से हिला पाकिस्तान, UNSC से की ‘बंद कमरे’ की मीटिंग की गुजारिश

Pakistan: भारत द्वारा लगातार लिए जा रहे एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने UNSC से बैठक की अपील की थी, जिसके बाद UNSC ने पाकिस्तान की अपील मानते हुए आज मीटिंग रखी है. इस मीटिंग में पहलगाम में हुए हमले के ऊपर चर्चा होने वाली है.

Pakistan: पहलगाम में हुए हमले के बाद से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. एक तरफ तो पाकिस्तान भारत द्वारा लिए जा रहे सख्त एक्शन को लेकर लगातार गीदड़भभकी दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान UNSC की बैठक बुलाने की अपील कर रहा है. UNSC ने पाकिस्तान की अपील मानते हुए 5 मई को मीटिंग रखी है.

बंद कमरे में बैठक करने की अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से इस बैठक को बंद कमरे में करने की अपील की गई है. हालांकि UNSC की तरफ से इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस मीटिंग में पहलगाम हमले के मुद्दे पर बात की जाएगी.

पाकिस्तान के प्रतिनिधि का बयान

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार ने इस मुद्दे को लेकर पत्रकारों से बात की. जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह मीटिंग पहलगाम हमले के केंद्र में रखकर की जा रही है. इस मीटिंग का मकसद है कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति पर चर्चा हो सके, पहलगाम हमले के बाद स्थिति बहुत ही गंभीर हो गई है जिसे काबू में करना बेहद जरूरी है.

भारत ने उठाए सख्त कदम

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान ने स्तर से स्तर तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था. इस परीक्षण के कुछ घंटों बाद भारत सरकार द्वारा कड़ा कदम उठाते हुए चेनाब नदी पर बने बगलिहार डेम के माध्यम से पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को बंद कर दिया गया. भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि अब वह पाकिस्तान द्वारा उठाए हर एक कदम का करारा जवाब देगा.

झेलम नदी का पानी बंद किया जा सकता है

कुछ समय पहले भारत ने बगलिहार डैम में डेसिल्टिंग, मतलब साफ करने का काम शुरू किया था. जिसके बाद अब डैम के गेट्स को बंद करके पानी का बहाव लगभग 90% तक कम कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यही कार्रवाई अब किशनगंगा डैम पर भी शुरू होने वाली है, जिससे झेलम नदी का भी पानी रोक दिया जाएगा.

यह भी पढ़े: India Action: पानी की बूंद-बंदू के लिए तरसेगा पाकिस्तान, मिसाइल टेस्ट के बाद भारत ने रोका चेनाब नदी का पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >